Business Idea: अगर देखा जाए तो आज के समय में नौकरियों की इतनी मारा-मारी है कि अब लोगों ने नौकरियों के पीछे भागना छोड़ दिया है। और अब हर व्यक्ति अपना खुद का बिजनेस करना चाहता है। ऐसे में अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो आप किसी भी बिजनेस को नहीं खड़ा कर सकते हैं एसे मे अगर आप किसी एसे बिजनेस को करना चाहते हैं। जिससे कम लागत में तगड़ा मुनाफा कमाया जा सके तो यह शानदार आईडिया आपके बेहद काम आएगा। इस बिजनेस को शुरू कर आप नौकरी के टेंशन से मुक्त हो सकते है। इस बिजनेस की खास बात यह है कि इसे आप बेहद कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। और कमाई अपने हिसाब से बढ़ा सकते हैं, हम बात कर रहे हैं टिफिन सर्विस बिजनेस के बारे में।
आजकल के समय में हेल्दी और घर जैसा खाने की तलाश हर किसी को रहती है। शहरी लाइफस्टाइल और नौकरी की भागदौड़ में लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता कि वे अपने लिए बेहतर खाना बना सकें। ऐसे में उनके पास पैसों की कमी नहीं होती,परन्तु खाना बनाने का समय नहीं मिलता, वे अपने लिए टिफिन सर्विस लगवा लेते हैं। उन्हें आप अच्छा खाना देकर मोटी कमाई कर सकते हैं। यदि आप नौकरी ढूंढते ढूंढते थक गए हैं या परेशान हो गए हैं। और किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिससे तगड़ा मुनाफा कमाया जा सके, तो यह बिजनेस आपके लिए एक बहुत ही अच्छा और शानदार बिजनेस आईडिया साबित हो सकता है।
बेहद कम निवेश से कर सकते हैं शुरू?
इसके साथ ही दोस्तों अगर आप टिफिन सर्विस का बिजनेस करते हैं तो उसके लिए आपको किसी बड़ी जगह की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे अपने घर के किचन से भी स्टार्ट कर सकते हैं। शुरुआती तौर पर आप इसे 8000 से 10,000 रुपये में शुरू कर सकते हैं।

इसके साथ ही इसकी लागत आपके ऊपर निर्भर करती है। आप कितने रुपये में इसे शुरू करना चाहते हैं, बता दें कि इस बिजनेस में माउथ पब्लिसिटी ज्यादा काम आती है। जैसे जैसे आपकी पब्लिसिटी बढ़ेगी, आमदनी दोगुना होने लगेगी, ऐसे में टिफिन सर्विस का बिजनेस आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
हर महीने होगी मोटी कमाई?
इसके साथ ही दोस्तों अगर इस बिजनेस में कमाई की बात करें तो उसके लिए हम आपको बता दें कि इसकी कमाई आपके खाने के स्वाद पर निर्भर करती है। इसके साथ ही अगर आपका खाना लोगों को पसंद आता है, तो आप इस बिजनेस से हर महीने लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
आजकल कई महिलाएं घर से ही इस बिजनेस को कर रहीं हैं, और इस बिजनेस से अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। इसके साथ ही दोस्तों आप अपने बिजनेस की मार्केटिंग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी आसानी से कर सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बाकायदा पेज बना सकते हैं इससे आपको काफी बेहतर रिस्पांस देखने को मिलते हैं।




