Lakhimpur kheri News: बस से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में शोक

झरेखापुर (सीतापुर)-हरगांव थाना इलाके में सोमवार रात लखीमपुर मार्ग पर अनुबंधित बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के रोजहा गांव निवासी रामसजीवन 35 वर्षीय हरगांव थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव के रहने वाले थे। वह अपने भतीजे विश्वनाथ के घर आए थे। सोमवार को रामसजीवन बाइक से लखीमपुर अपने निजी कार्य के लिए गए थे।

बस से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में शोक

देर शाम घर वापस आते समय गदनापुर गांव के समीप सीतापुर की तरफ से लखीमपुर की तरफ जा रही अनुबंधित रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंची पुलिस 

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जल्द ही सीएचसी हर गांव के अस्पताल में पहुंचाया। जिसके बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी बसों से घर पहुंचे यात्री

हादसे के बाद करीब तीन-चार घंटा अफरातफरी का माहौल बना रहा। बस में सवार यात्री बड़ी मुश्किल से दूसरे वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने बताया बस उत्तराखंड परिवहन निगम की थी जिसको कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri News: खीरी में गन्ने से लदे ट्रक का कहर, तीन बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

Leave a Comment