UP Farmer Registry : उत्तर प्रदेश किसान रजिस्ट्री,किसान ID के लिए कैसे करें लॉगिन

UP Farmer Registry पोर्टल की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है ताकि उत्तर प्रदेश के सभी किसान इस पोर्टल पर Farmer Registry कर सकें और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकें। इसके लिए सबसे पहले आपको नीचे दी गई लिंक्स के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा, और फिर आप लॉगिन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

UP Farmer Registry पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जहां किसान अपनी मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह पंजीकरण किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करता है।

UP Farmer Registry क्या है

UP Farmer Registry यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को एकत्रित करके उनकी जानकारी को डिजिटल रूप से रजिस्टर करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसानों का डेटा एकत्रित किया जाता है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। विशेष रूप से, यह पोर्टल PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत किसानों को उनकी आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद करता है।

किसानों को योजना के तहत उनकी जानकारी अपडेट करने, आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। इसके अलावा, इस पोर्टल से राज्य सरकार को भी कृषि क्षेत्र से संबंधित डेटा प्राप्त करने में मदद मिलती है, जिससे योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। Farmer Registry UP किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

UP Farmer Registry के लाभ

UP Farmer Registry के लाभ निम्नलिखित प्रकार है।

  • इस योजना के तहत किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है।
  • किसानों को अपनी जानकारी और दस्तावेज़ ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और आसान बनाती है।
  • फार्मर रजिस्ट्री से सरकार को किसानों के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, जिससे नीतियों का बेहतर तरीके से निर्धारण किया जा सकता है।
  • फार्मर रजिस्ट्री के दोरान किसानों को कृषि सब्सिडी, ऋण और बीमा योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है।
  • इस योजना के तहत किसानों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से सशक्त बनाना और तकनीकी दृष्टिकोण से जागरूक करना।
  • कागजी कार्यवाही और प्रोसेसिंग समय को घटाना, जिससे किसानों को जल्दी सेवाएँ और लाभ मिल सके ।

UP Farmer Registry कैसे करें

Farmer Registry में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है, जो किसानों को अपनी जानकारी सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत करने की सुविधा प्रदान करती है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार से पूरी होती है।

  • सबसे पहले, किसान को Farmer Registry UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध होता है, जिसमें किसान को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पता, बैंक खाता विवरण, भूमि का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • किसान को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, और बैंक खाता विवरण अपलोड करना होगा।
  • मोबाइल नंबर और  ईमेल आईडी सत्यापन: रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा, इसके बाद,आपके पास एक OTP आयेगा, जिसका सत्यापन करना होता है।
  • सत्यापन के बाद, किसानो की रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जाती है, और वे पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए पात्र हो जाते हैं।

UP Farmer Registry Login

UP Farmer Registry Login प्रक्रिया किसानों को अपने पंजीकरण की जानकारी देखने, अपडेट करने और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर लॉगिन करने की सुविधा प्रदान करती है। 

  • इसके लिए सबसे पहले, किसानो को Farmer Registry UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर “Login” या “Farmer Login” का विकल्प दिखाई देता है, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद किसानो को अपना यूज़र नाम (जो कि रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया गया होता है) और पासवर्ड भरना होता है।
  • इसके बाद सुरक्षा कारणों से, एक कैप्चा कोड भी दिया जाता है, जिसे सही-सही भरना होता है।
  • इसके बाद किसान को अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है, जिसके बाद आपको एक OTP (One Time Password) प्राप्त होता है, जिसे सत्यापित करना होता है।
  • सही जानकारी भरने के बाद आपको “Login” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद, किसान अपने पंजीकरण विवरण, योजनाओं की स्थिति और अन्य सेवाओं तक बहुत ही आसानी से पहुंच सकते है।

ये भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi- पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में आपका नाम है या नहीं, एसे चेक करें

संगीता एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं। उन्हें 5 साल का अनुभव है। वह टेक्नोलॉजी, ब्लॉगिंग, ऑनलाइन पैसा कमाने और लेटेस्ट न्यूज़ खबरों पर लेख लिखने पसंद हैं।

Leave a Comment