New Business Idea : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आप भी घर पर फ्री बैठे हैं और अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे बहुत ही आसानी से कर सकते हैं, तो दोस्तों जैसा कि आप सभी को मालूम है कि भारत में टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस की काफी मांग है क्योंकि यहां 12 महीने ही टूरिस्ट आते रहते हैं। न सिर्फ देश बल्कि विदेश के लाखों लोग भी भारत भ्रमण के लिए आते हैं।
ऐसे में यदि आप टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू करते हैं तो इसमें आप मनचाही इनकम कर सकते हैं। इसके अलावा इस बिजनेस में सबसे खास बात यह है कि, आप इस बिजनेस की शुरुआत अपने ही क्षेत्र में करके लोगों को टूरिज्म की सेवा प्रदान कर सकते हैं। तो दोस्तों आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि, टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं और इस बिजनेस में आपको हर महीने कितने रुपयों की कमाई होगी। तो आइए जानते हैं टूर एंड ट्रेवल्स बिजनेस को शुरू करने की सही प्रक्रिया क्या है।
क्या है टूर एंड ट्रैवल बिजनेस
तो दोस्तों हम आपको बता दे,कि टूर एंड ट्रैवल बिजनेस वह होता है जब किसी व्यक्ति को पर्यटन के लिए कहीं जाना होता है, तो आप अपने वाहनों की सेवा उन्हें प्रदान करते हैं, साथ इसके बदले आप चार्ज लेते हैं। जब किसी व्यक्ति को पर्यटन के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए जाना होता है ऐसे में वह सबसे पहले ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करते हैं। आप दोनों ही क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं।

आपको बता दें,कि टूर एंड ट्रैवल बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग 12 महीने ही होती है। लाखों लोग हर साल घूमने आते जाते रहते हैं, ऐसे में इस बिजनेस की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। अगर देखा जाए तो आज के समय में देश की टूरिज्म इंडस्ट्री सालाना 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इतना ही नहीं बल्कि 184 देशों में टूर एवं ट्रेवल्स इंडस्ट्री के मामले में भारत 12वें स्थान पर है। टूर एंड ट्रैवल बिजनेस के जरिए आप गर्मी और ठंडी के मौसम में अधिक कमाई कर सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोगों का आना जाना लगा रहता है।
कितना करना होगा इस बिजनेस के लिए निवेश
इसके साथ ही दोस्तों अगर आप टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू करते हैं तो उसके लिए आपको करीब 1 लाख तक का निवेश करना होगा। इस बिजनेस को सही रूप से करने के लिए आपको एक ऑफिस की आवश्यकता होगी जहां आप अपने ग्राहक से संपर्क कर सकते हैं। आप चाहे तो इस बिजनेस को घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 से 60 हजार रुपये तक निवेश करना होगा। यदि आप टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस बड़े पैमाने पर करते हैं तो आपको 5 लाख तक का भी निवेश करना पड़ सकता है।
इसके अलावा अगर आप चाहे तो अपने ट्रैवल बिजनेस की शुरुआत के लिए एक अच्छी कंपनी की भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। भारत में कई ऐसी ट्रेवल कंपनियां हैं जो फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। फ्रेंचाइजी लेने से आपको अधिक लाभ हो सकता है क्योंकि कंपनी का नाम पहले से ही मशहूर रहता है, ऐसे में यदि आप इस कंपनी के साथ जुड़ते हैं तो आपको मार्केटिंग के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी और कम समय में ही आपके बिजनेस का विकास हो जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके लिए आपको वाहनों की भी आवश्यकता नहीं होगी, कुछ कंपनियां अपने नाम से ही आपको वाहन प्रदान करती है। बस इन वाहनों के माध्यम से आपको कमाई करनी होती है।
कितनी होगी इस बिजनेस में कमाई
इसके अलावा अगर इस बिजनेस में कमाई की बात करे तो उसके लिए हम आपको बता दें कि टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी कमाई तय नहीं होती। आप चाहे तो इस बिजनेस में 12 महीने ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। दरअसल गर्मियों एवं सर्दियों का मौसम छुट्टियों का मौसम होता है ऐसे में इस मौसम के दौरान काफी लोग घूमने आते हैं। यदि आप इस बिजनेस की शुरुआत गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के कुछ महीने पहले करते हैं तो इस समय आप लाखों की इनकम कर सकते हैं। इसके अलावा दोस्तों यदि आपकी 2 से 3 गाड़ियां प्रतिदिन टूर पर चलती है तो आप हर महीने इस बिजनेस में 30 से 40 हजार रुपए की कमाई बहुत ही आराम से कर सकते हैं।
किसी भी बिजनेस को सही रूप से चलाने के लिए ग्राहक का काफी योगदान होता है। यदि आपका व्यवहार ग्राहक से अच्छा होगा तो वह दूसरी बार भी आप ही के पास आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी आपके लिए रिकमंड करेंगे। ऐसे में आप आपके पास आए हुए ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उन्हें समय पर सुविधा प्रदान करें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका व्यक्तित्व अच्छा बनेगा बल्कि आपके बिजनेस को भी काफी फायदा होगा।




