New Business idea: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आप भी खेती पर निर्भर हैं और घर बैठे लाखों करोड़ों रुपये की कमाई करना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आयडिया लेकर आये हैं, तो दोस्तों आप एक खास तरह का पेड़ लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं, इसकी सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारी डिमांड है।
इसके साथ ही दुनिया भर में इस पेड़ की खेती को लेकर मांग बढ़ रही है, क्योंकि इस पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल कई जरूरी चीजों को बनाने में किया जाता है, तो दोस्तों हम जिस पेड़ की खेती की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर के पेड़ की खेती है। पॉपुलर के पेड़ की खेती भारत में कहीं भी की जा सकती है, यह हर तरह के मिट्टी पर पैदा हो सकता है।
कहां होता है यूज
इसके साथ ही दोस्तों अगर पॉपुलर के पेड़ के इस्तेमाल की बात करें तो उसके लिए हम आपको बता कि पॉपुलर के पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चाप स्टिक्स, बॉक्स, माचिस और अन्य जरूरी चीजों को बनाने मे किया जाता है। दुनिया भर में इन सभी चीजों की ज्यादा जरूरत पड़ती है, ऐसे में इस पेड़ की लकड़ी भी महंगी बिकती है और यह अन्य पेड़ों की तुलना में जल्दी तैयारी भी होती है,जिस कारण इससे मोटी कमाई हो सकती है।

तो दोस्तों ऐसे में अगर आप पॉपुलर के पेड़ की खेती करते हैं तो इससे आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती है इसके साथ ही इस खेती में नुकसान का एक भी चांस नहीं होता है। इसके अलावा आप इस बिजनेस के साथ-साथ दूसरा बिजनेस भी कर सकते हैं।
किस तापमान पर उगता है पेड़
जैसा कि आप सभी को मालूम है कि पॉपुलर के पेड़ को पांच डिग्री से लेकर 45 डिग्री के बीच उगाया जा सकता है,इसके साथ ही सूर्य की रोशनी इसके लिए काफी ज्यादा लाभकारी साबित होती हैं, और उस दोरान यह काफी तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही किसान इस पेड़ के बीच, गन्ने, हल्दी, आलू, टमाटर और धनिया जैसी सब्जियों और अन्य फसलों की खेती भी आसानी से कर सकते हैं।

इसके अलावा जहां पर ज्यादा वर्फबारी होती है, वहां पर इसकी खेती नहीं की जा सकती है, इसके लिए खेत की मिट्टी होना चाहिए, तो दोस्तों अगर आप इसकी खेती करते हैं तो उसके लिए इन पेड़ों के बीच की दूरी 12 से 15 फीट रखनी चाहिए।
कितनी होगी कमाई
इसके साथ ही दोस्तों अगर आप पॉपुलर के पेड़ों की खेती करते हैं, तो इस बिजनेस से अच्छी कमाई की जा सकती है, इसके साथ ही दोस्तों हम आपको बता दें कि मार्केट में पॉपुलर के पेड़ों की लकड़ियों की कीमत लगभग 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही हैं।
एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जाते हैं, जमीन से एक पेड़ की उंचाई 80 फीट होती है और इसके एक लठ्ठ की कीमत 2000 रुपये की हो सकती है। इसके साथ ही आप एक हेक्टेय में लगभग 7 से 8 लाख की कमाई कर सकते हैं।




