नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपको बता दें कि मोदी सरकार ने बजट-2025 में किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की लिमिट बढ़ाने की घोषणा की है। अब किसानों को फसल लगाने से लेकर उसे बाजार में बेचने तक के लिए ज्यादा लोन मिल सकेगा। साथ ही दोस्तों हम आपको बता दें कि पहले किसान क्रेडिट की लिमिट 3 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।
इसके साथ ही देश के किसान अब Kisan Credit Card (KCC) से 5 लाख तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस लोन पर ब्याज दर भी काफी कम रहेगी। इस कार्ड के जरिए किसानों को खेती के लिए साहूकारों के कर्ज के जाल में फंसने की जरूरत नहीं है। वे सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। इसे चुकाने की प्रक्रिया भी बहुत ही आसान और लचीली है। अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) एक सरकारी योजना है जो किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराती है। इसके फायदे निम्नलिखित हैं।
- किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें कम होती हैं, जिससे किसानों को सस्ती दरों पर ऋण मिल जाता है।
- इसमें किसानों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक कर्ज मिल सकता है, जो खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में सहायक होता है।
- कार्डधारक किसान अपनी जरूरत के अनुसार कर्ज़ की सीमा निर्धारित कर सकते हैं।
- इस कार्ड से किसान न केवल खेती के खर्चे, बल्कि खाद, बीज, कीटनाशक, उपकरण आदि के लिए भी ऋण ले सकते हैं।
- KCC के जरिए किसानों को आसान किस्तों में ऋण चुकाने की सुविधा मिलती है।
- कुछ योजनाओं में समय पर भुगतान करने पर किसानों को बोनस या छूट भी दी जाती है।
- आवेदन प्रक्रिया आसान होती है, और किसान इसे अपनी नजदीकी बैंक शाखा से प्राप्त कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है। ये दस्तावेज़ आम तौर पर निम्नलिखित होते हैं।
- Application Form
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र एड्रेस प्रूफ
- रेवेन्यू प्रशासन द्वारा प्रमाणित जमीन के कागज
- फसल का ब्यौरा
- 2 या 3 लाख से ज्यादा लोन की स्थिति में सिक्योरिटी डॉक्यूमेंट्स
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें
जो भी इच्छुक एवं योग्य किसान इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। हम आपको बता दें कि इसके लिए आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसी भी बैंक, RRB, छोटे फाइनेंस बैंक व कॉपरेटिव में आवेदन किया जा सकता है। आप किसी भी बैंक से आवेदन फॉर्म लेकर जरूरी कागजों के साथ उसे जमा करा सकते हैं।
- आप जिस बैंक से KCC लेना चाहते हैं, वहां से संपर्क करें। यह बैंक सरकारी या निजी बैंक हो सकता है।
- बैंक से KCC के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करें। आपको यह आवेदन पत्र बैंक की शाखा से मिलेगा या बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र के साथ आपको मागें गए सारे ज़रूरी दस्तावेज़ को जमा कर देना है।
- सभी दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र बैंक में जमा करें। बैंक अधिकारी आपकी सभी जानकारी की जाँच करेंगे और फिर आपकी पात्रता के आधार पर क्रेडिट लिमिट तय करेंगे।
- बैंक आपकी कृषि ज़मीन, फसल की उपज, और अन्य आवश्यक जानकारी के आधार पर क्रेडिट लिमिट तय करेगा।
- यदि सभी शर्तें पूरी होती हैं और दस्तावेज़ सही होते हैं, तो बैंक आपको किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेगा।




