UP Gopalak Yojana 2025 : नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपको बता दें कि भारत देश में बेरोजगारी की दर दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण युवाओं को रोजगार पाने में बहुत सारे कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इन सभी कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा अपने उत्तर प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए UP Gopalak Yojana को आरंभ किया गया है। यूपी गोपालक योजना के अंतर्गत युवाओं को डेयरी फार्म के द्वारा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से ऋण प्रदान कराया जाएगा। यानी कि इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवा को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बैंक द्वारा लोन प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है, साथ ही राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में से एक है और आप भी उत्तर प्रदेश गोपालक योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 से संबंधित तमाम प्रकार की जानकारी प्रदान करने वाले हैं, जिसके लिए आपको हमारे इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ना होगा।
Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 क्या है
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी गोपालक योजना 2025 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकार बेरोजगार युवाओं को बैंक के द्वारा 9 लाख रुपये तक का लोन प्रदान कराती हैं, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत पशुपालक को बैंक के माध्यम से लोन प्रदान किया जाता है। जिनके पास 6 से 8 गाय है। साथ में जिन पशुपालक के पास कम से कम 5 गाय भैंस हैं,तो उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा UP Gopalak Yojana 2025 के तहत पशुपालक को 10 पशुओं के हिसाब से 1.5 लाख रुपये के लागत से पशुपालक को खुद की पशुशाला शुरू करना होगा।

इसके बाद ही उम्मीदवारों को यूपी गोपालक योजना 2025 के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद ही इस योजना के तहत उम्मीदवारों को लोन मिलेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाईं जा रही यह योजना एक बहुत ही लाभकारी योजना साबित हो रही है।क्योंकि इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवा स्वयं का डेयरी फार्म की स्थापना कर सकते हैं। जिससे कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 के लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ‘गोपालक योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उत्तर प्रदेश गोपालक योजना के लाभ निम्नलिखित प्रकार है।
- योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को 9 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना डेयरी फार्म स्थापित कर सकते हैं।
- ऋण के साथ-साथ, लाभार्थियों को 5 वर्षों तक प्रति वर्ष 40,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होती है।
- योजना के तहत, लाभार्थियों को 10 दुधारू पशुओं के लिए 1.5 लाख रुपये की लागत से पशुशाला निर्माण की सुविधा मिलती है।
- लाभार्थी गाय या भैंस, दोनों में से किसी भी दुधारू पशु का चयन कर सकते हैं, जिससे उनकी पसंद और सुविधा के अनुसार पालन-पोषण संभव होता है।
- आवेदन के लिए, आवेदक को अपने नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करना होगा, आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे, और फिर फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा।
Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 की पात्रता
उत्तर प्रदेश गोपालक योजना 2025 के तहत पात्रता मानदंड निम्नलिखित प्रकार हैं।
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास कम से कम 5 दुधारू पशु (गाय या भैंस) होने चाहिए। 10 से 20 गाय रखने वाले पशुपालकों को ऋण की सुविधा आसानी से मिल सकती है।
- आवेदक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पशु मेले से खरीदे गए दुधारू पशु स्वस्थ होने चाहिए।
- 10 पशुओं के लिए 1.5 लाख रुपये की लागत से पशुशाला का निर्माण करना आवश्यक है।

Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
Uttar Pradesh Gopalak Yojana के अंतर्गत जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता होती हैं,ये दस्तावेज निम्नलिखित प्रकार है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
Uttar Pradesh Gopalak Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश गोपालक योजना 2025 के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होता है, जिसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान करने जा रहे हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) से संपर्क कर
- आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में मागी गई आवश्यक जानकारी को भरना होगा, जैसे नाम, पता, संपर्क विवरण, आदि।
- इसके बाद आवेदन पत्र मे मागें गए दस्तावेज़ को संलग्न कर देना है।
- भरे हुए आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेज़ों को संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जमा करें।
- पशु चिकित्सा अधिकारी आपके आवेदन को पशु चिकित्सा विभाग में भेजेंगे।
- वहां एक चयन समिति (जिसमें CDO अध्यक्ष, CVO सचिव और नोडल अधिकारी शामिल होते हैं) आपके आवेदन की समीक्षा करेगी।
- चयन समिति द्वारा आवेदन स्वीकृत होने पर, आपको ऋण स्वीकृति की सूचना मिलेगी।




