Lakhimpur Kheri News : जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में, चार की मौत, हुवा सड़क हादसा

लखीमपुर खीरी के ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें कार सवार दो दोस्तों समेत चार लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जन्मदिन की पार्टी के बाद हुआ हादसा

निघासन के चौधरीपुरवा निवासी दिग्विजय का बुधवार को जन्मदिन था। उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के बाद दोस्त उसे घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक पंक्चर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

Lakhimpur Kheri News : जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में, चार की मौत, हुवा सड़क हादसा

चार की गई जान, तीन गंभीर घायल

हादसे में चौधरी पुरवा के रजनीश (19) और घनश्याम पुरवा के संजय (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली का पंक्चर सही कर रहे सैफ (26) और अंसार (34) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। कार सवार रवि, दिग्विजय और अरुण घायल हुए हैं, जिनमें से दिग्विजय और रवि की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिवारों में छाया मातम

रजनीश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। संजय की सात मार्च को शादी होने वाली थी। परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे थे, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं।

कैसे हुआ हादसा?

सैफ अपनी ट्रॉली में गन्ना भरकर निघासन के सिसैया क्रेशर जा रहा था। हजारा फार्म के पास एक ट्रॉली का टायर पंक्चर हो गया। वह ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर पंक्चर बना रहा था। तभी तेज रफ्तार कार आकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri News : 18 फरवरी तक रोजाना 7 घंटे बिजली कटौती का नया शेड्यूल

संगीता एक सीनियर कंटेंट राइटर हैं। उन्हें 5 साल का अनुभव है। वह टेक्नोलॉजी, ब्लॉगिंग, ऑनलाइन पैसा कमाने और लेटेस्ट न्यूज़ खबरों पर लेख लिखने पसंद हैं।

Leave a Comment