New Business Idea: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आपको घूमने फिरने का शौक तो आप अपने इस शौक को बिजनेस में बदल सकते है, तो दोस्तों हम आपको बता दे कि भारत में टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस की काफी मांग है, क्योंकि यहां 12 महीने ही टूरिस्ट आते रहते हैं। न सिर्फ देश बल्कि विदेश के लाखों लोग भी भारत भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में यदि आप टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस शुरू करते हैं, तो इससे आप अपनी मनचाही कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि, आप इस बिजनेस की शुरुआत अपने ही क्षेत्र में करके लोगों को टूरिज्म की सेवा प्रदान कर सकते हैं।

तो दोस्तों हम आपको बता दे,कि टूर एंड ट्रैवल बिजनेस वह होता है जब किसी व्यक्ति को पर्यटन के लिए कहीं जाना होता है तो आप अपने वाहनों की सेवा उन्हें प्रदान करते हैं, साथ इसके बदले आप चार्ज लेते हैं। जब किसी व्यक्ति को पर्यटन के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए जाना होता है ऐसे में वह सबसे पहले ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करते हैं। आप दोनों ही क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर सकते हैं और इससे लाखों की इनकम प्राप्त कर सकते हैं।
टूर एंड ट्रैवल बिजनेस की भारी मांग?
इसके साथ ही दोस्तों हम आपको बता दें कि, टूर एंड ट्रैवल बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग 12 महीने ही होती है। लाखों लोग हर साल घूमने आते जाते रहते हैं, ऐसे में इस बिजनेस की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, देश की टूरिज्म इंडस्ट्री सालाना लगभग 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इतना ही नहीं बल्कि 184 देशों में टूर एवं ट्रेवल्स इंडस्ट्री के मामले में भारत 12वें स्थान पर है। टूर एंड ट्रैवल बिजनेस के जरिए आप गर्मी और ठंडी के मौसम में अधिक कमाई कर सकते हैं। इस दौरान ज्यादातर लोगों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में अगर आप इस बिजनेस को करते हैं, इससे आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते है।
कितना करना होगा इस बिजनेस के लिए निवेश?
इसके साथ ही दोस्तों अगर टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में निवेश की बात करें तो उसके लिए हम आपको बता दें कि इस बिजनेस की शुरू करने के लिए आपको करीब 1 लाख तक का निवेश करना होगा।इसके अलावा इस बिजनेस को सही रूप से करने के लिए आपको एक ऑफिस की आवश्यकता होगी जहां आप अपने ग्राहक से संपर्क कर सकते हैं। आप चाहे तो इस बिजनेस को घर से भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको 50 से 60 हजार रुपये तक निवेश करना होगा। यदि आप टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस बड़े पैमाने पर करते हैं तो आपको 5 लाख तक का भी निवेश करना पड़ सकता है।
👉 Flower Business Idea: आज ही शुरू करे फूलो का बिजनेस,होगी लाखों की कमाई
कितनी होगी इस बिजनेस में कमाई?
इसके अलावा दोस्तों अगर टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में कमाई की बात करे तो उसके लिए हम आपको बता दें कि टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है जिसकी कमाई तय नहीं होती। आप चाहे तो इस बिजनेस में 12 महीने ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। दरअसल गर्मियों एवं सर्दियों का मौसम छुट्टियों का मौसम होता है, ऐसे में इस मौसम के दौरान काफी लोग घूमने आते हैं। यदि आप इस बिजनेस की शुरुआत गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के कुछ महीने पहले करते हैं तो इस समय आप लाखों की इनकम कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, यदि आपकी 2 से 3 गाड़ियां प्रतिदिन टूर पर चलती है तो आप हर महीने इस बिजनेस से लगभग 30 से 40 हजार रुपए तह की कमाई बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।




