UP भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत कन्याओं के लिए सरकार की आर्थिक सहायता, अभी करें आवेदन

UP Bhagya Laxmi Yojana: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की बालिकाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। UP Bhagya Laxmi Yojana 2025 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के बीपीएल वर्ग परिवार के बच्ची के जन्म के समय लगभग 50000 रुपये की आर्थिक धनराशि बच्ची के देखभाल और पोषण के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। इसके अलावा सरकार द्वारा बालिका की मां को भी Up Bhagyalaxmi Yojana के अंतर्गत 5100 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार बच्ची के जन्म से लेकर उसकी पूर्ण रूप से शिक्षा पूरी करवाने हेतु भी बच्चियों को कक्षा अनुसार सहायता राशि प्रदान करती हैं।

सरकार द्वारा Bhagya Laxmi Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य, गरीब परिवार में जन्मी बालिकाओं को लाभ पहुंचाना है, और साथ ही योजना के तहत कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकथाम करना हैं। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना 2025 के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है, Up Bhagya Laxmi Yojana से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको हमारे साथ अंत तक बने रहना होगा।

UP भाग्य लक्ष्मी योजना 2025 क्या है 

UP Bhagya Laxmi Yojana 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू किया गया है। इसके अलावा इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के जरिए प्रदेश के कमजोर परिवार में बालिका के जन्म होने पर उन्हें बालका के भरण-पोषण हेतु बेटी के नाम पर ₹50000 और मां को भी बेहतर आहार व पोषण प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये की सहायता प्रदान करती है।

जिससे कि बालिका एवं माता दोनों को अच्छे स्वास्थ्य मिल सके।इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है ,क्योंकि राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाती हैं, आप को बता दें कि Up Bhagya Laxmi Yojana का लाभ अलग-अलग किस्तों के तौर पर दिया जाएगा। जब बालिका कक्षा 6वीं में आ जाएगी तो माता पिता को ₹3000 की किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद कक्षा 8वीं में ₹5000 , कक्षा 10वीं में ₹7000 और कक्षा 12वीं में 8000 रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

UP भाग्य लक्ष्मी योजना के लाभ 

उत्तर प्रदेश सरकार की भाग्य लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बेटियों के जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं।

  • बेटी के जन्म पर माता-पिता को 50,000 रुपये का बॉन्ड मिलता है, जो 21 वर्ष की आयु में 2 लाख रुपये में परिवर्तित हो जाता है। 
  • बेटी के जन्म के समय मां को 5,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। 
  • राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

UP भाग्य लक्ष्मी योजना के पात्रता

उत्तर प्रदेश सरकार की ‘भाग्य लक्ष्मी योजना’ का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और उनके शिक्षा तथा विकास में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ और पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

  • आवेदन करने वाले परिवार की आय वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बेटी के जन्म के एक वर्ष के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।
  • जन्म के एक महीने के भीतर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना चाहिए।
  • बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ाई करनी चाहिए।
  • बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

UP भाग्य लक्ष्मी योजना के महत्तपूर्ण दस्तावेज

UP Bhagya Laxmi Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होती है, जो कि निम्नलिखित प्रकार हैं।

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बालिका का जिस अस्पताल में जन्म होता है उसका जन्म प्रमाण पत्र

UP Bhagya Laxmi Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

UP Bhagya Laxmi Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार हैं।

  • सबसे पहले आपको महिला वं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mahilakalyan.up.nic.in पर जाना होगा, और वहां पर आपको भाग्य लक्ष्मी योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवश्यक जानकारी  भरे,और सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • भरे हुए फॉर्म को नज़दीकी आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जमा करें।

👉 PM मुद्रा लोन योजना के तहत बिना गारंटी पाएं ₹10 लाख तक का लोन और शुरू करें अपना बिजनेस!

Leave a Comment