19 वी किस्त का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार हुआ खत्म, किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी यानी की कल किसानों के खातों में भेजी जायेगी, बता दें, कि पीएम मोदी 24 फरवरी को 19वीं किस्त बिहार के भागलपुर से देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे,प्रधानमंत्री जी के द्वारा इस योजना को खासतौर से किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के इरादे से शुरू की गई थी, पीएम किसान स्कीम की 18वीं किस्त को अक्टूबर 2024 में रिलीज किया गया था।
सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए इस योजना के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2 हजार रुपए की किस्त प्रदान की जाती है, सालभर में तीन अलग-अलग किस्तों में कुल 6 हजार रुपए सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, आपको बता दें, कि 19वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने केवाईसी करवा ली है, इस योजना का फायदा उठाने के लिए केवाईसी कराना भी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है।
पीएम किसान योजना का स्टेटस ऐसे चेक करें
अगर आप पीएम किसान योजना की 19वी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपकों पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुल कर आ जायेगा।
- इसके बाद आपकों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- यहां पर जेसे ही आप OTP दर्ज करते हो आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।

पीएम मोदी 19वीं किस्त बिहार के भागलपुर से करेंगे जारी
तो हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में एक समारोह के दौरान पीएम किसान की 19वीं किस्त जारी करेंगे, साथ ही यहां 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे, वहीं अगर देखा जाए तो 18वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ रुपए थी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत अब तक लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं,और अब 19वीं किस्त जारी होने के बाद ही राशि बढ़कर 3.68 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।
पीएम किसान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
जो भी इच्छुक एवं योग्य किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं,तो उसके लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है, ये दस्तावेज निम्नलिखित प्रकार हैं।
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट डिटेल
- भूमि स्वामित्व दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
👉🏻👉🏻 Bharan Poshan Bhatta Yojana 2025: के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर उठाये लाभ,ऐसे करे आवेदन




