PM Awas Yojana Gramin New App 2025: आवास योजना की हुई नई ऐप लॉन्च, ऐसे करे ऐप को डाउनलोड, और इसी ऐप से करें आवेदन

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा एक नया ऐप लॉन्च कर दिया गया है। जिसके माध्यम से आवेदक व्यक्ति सिर्फ अपना चेहरा देख कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही दोस्तों इस नए app की सबसे अच्छी बात यह है कि इस आवाज प्लस एप से ऑनलाइन आवेदन करने में आवेदन पात्र में किसी प्रकार की गलती होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा इस ऐप को डाउनलोड कैसे करना है और इस ऐप की सहायता से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कैसे करना है इससे संबंधित सारी महत्पूर्ण जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले है।

PM Awas Yojana Gramin

तो दोस्तों भारत सरकार द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है, कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से देश की झुग्गी-झोपड़िया में रहने वाले ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान को उपलब्ध कराना है। इसके लिए सर्वे भी 10 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक करवाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके साथ ही सर्वे की प्रक्रिया भी न्यू ऐप 2025 के माध्यम से ही पूरी की जा रही है। पीएम ग्रामीण आवास योजन के नई app 2025 के माध्यम से अपने मोबाइल फोन के जरिए आवेदन कर 1,20,000की सहायता राशि का लाभ घर बनाने के लिए लेने का बेहतरीन मौका है। इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें

PM Awas Yojana Gramin New App 2025 क्या है?

तो दोस्तों जेसा की अभी बहुत से लोगों को यह नहीं पता होगा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण न्यू ऐप क्या है, तो हम आपको बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लांच पीएम आवास योजना ग्रामीण न्यू ऐप एक आधिकारिक मोबाइल ऐप है। इस ऐप का नाम आवास प्लस 2024 रखा गया है। इसके माध्यम से आवेदकों को आवेदन करने में सिर्फ अपना फेस और आधार नंबर दर्ज करना होता है, और इतना करते ही आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है। यही नहीं इस ऐप में ही आवेदक अपने आवेदन करने के लिए पात्रता और दस्तावेजों की भी जांच कर सकते हैं।

PM Awas Yojana Gramin Benefits

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) Gramin, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है, इसका उद्देश्य गरीबों को सस्ती दरों पर घर मुहैया कराना है। इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं।

  • PMAY Gramin के तहत गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाती है।
  • योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निर्माण की लागत में सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे घर बनाना आसान हो जाता है।
  • योजना के तहत घर के दस्तावेज़ पर महिला का नाम प्रमुख रूप से होता है, जिससे महिलाओं को संपत्ति पर अधिकार मिलता है और उनकी स्थिति सशक्त होती है।
  • लाभार्थियों को स्वच्छता, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ घर बनाए जाते हैं।
  • घरों का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले मानकों के अनुसार किया जाता है, ताकि वे लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहें।
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को एक सुरक्षित और स्थिर आवास मिलता है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होता है और वे प्राकृतिक आपदाओं से भी सुरक्षित रहते हैं।

PM Awas Yojana Gramin Eligibility

PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्रता की कुछ मुख्य शर्तें हैं।

  • केवल वे परिवार पात्र होंगे जिनकी वार्षिक आय ₹3 लाख से कम है।
  • यह योजना विशेष रूप से निम्न आय वर्ग के लिए है, जैसे गरीब किसान, मजदूर, और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग।
  • यह योजना उन परिवारों को दी जाती है जिनके पास खुद की भूमि है या जो भूमि पर अधिकार रखते हैं। भूमि का प्रमाण होना जरूरी है।अनुसूचित जाति (SC),
  • अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और माइनोरिटी वर्ग के लोग इस योजना के तहत आवेदन करने के योग्य हैं।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए विशेष प्रावधान हैं।
  • यदि परिवार के पास पहले से कोई पक्का घर नहीं है, तो वे इस योजना के तहत पात्र हो सकते हैं।
  • यह योजना केवल उन परिवारों के लिए है, जिनके पास पहले से पक्के घर नहीं हैं।

PM Awas Yojana Gramin Document

योजना के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित की गई दस्तावेजों की आवश्यकता को पूरा करना अति आवश्यक है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी।

How to Download PM Awas Gramin App 2025

PM Awas Gramin App 2025 को डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा ।

  • सबसे पहले आपकों अपने मोबाइल गूगल प्ले स्टोर में जाकर AwasPlus 2024 App सर्च करना होगा।
  • इसके बाद सर्च रिजल्ट पेज पर ऐप मिल जाएगा, जिससे डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपकों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपकों वह पर Google Play एप्लीकेशन या AwaasPlus 2024 सर्वे पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एप्लीकेशन डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • जिस पर आपकों क्लिक कर एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है।

How to Apply through PM Awas Yojana Gramin New App?

अगर आप ग्रामीण विकास मंत्रालय की नई ऐप से आवेदन करने की प्रक्रिया को जानना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपकों गूगल प्ले स्टोर से AwasPlus 2024 App डाउनलोड करने के बाद।
  • आपको ऐप को ओपन कर भाषाओं का चयन करना होगा।
  • उसके बाद पंजीकरण के लिए आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुले जाएगा, जहाँ पर आपको मांगी गई सभी व्यक्तीगत जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकों अपने सारे ज़रूरी दस्तावेजों की फोटो खींच लेनी है, और अपलोड कर देनी है।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकों सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है, अब आपका आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े 👉🏻👉🏻Krishi Upkaran Subsidy Yojana 2025: सरकार कृषि उपकरणों की खरीद पर दे रही 50% सब्सिडी,किसान ऑनलाइन आवेदन कर उठाये लाभ

Leave a Comment