New Bussiness ideas : बेहद कम लागत में शुरू करें अगरबत्ती का बिजनेस, घर बैठे होगी धुंआधार कमाई

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों अगर देखा जाए तो आज के समय में बिजनेस का ट्रेंड खूब बढ़ रहा है। हर कोई जॉब के पीछे न जाकर खुद का कोई बिजनेस शुरू करने पर विचार कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, परन्तु उसके लिए आपके पास पर्याप्त पूंजी नहीं है, तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आयडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर से ही शुरू कर सकते हैं।

इस बिजनेस (New Bussiness Ideas) में निवेश भी बेहद कम है।तो दोस्तों हम बात कर रहे हैं अगरबत्ती के बिजनेस (Agarbatti business) के बारे मे, अगर आप अगरबत्ती का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं इसमे आपको लागत भी बेहद कम लगानी होती हैं, आप इस बिजनेस को केवल 12 से 20 हजार रुपये खर्च (Investment in Agarbatti business) करके शुरू कर सकते है। इसके साथ ही अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 से 6 लाख रुपये तक का खर्च करना होगा।

सरकार कर रही बिजनेस के लिए मदद

अगर आप बड़े स्तर पर अगरबत्ती का बिजनेस करना चाहते हैं, परन्तु उसके लिए आपके पास पर्याप्त लागत नहीं है, तो आप सरकार द्वारा चलाईं जा रही पीएम मुद्रा लोन का लाभ उठा सकते हैं। इस बिजनेस (Agarbatti business se profit) को शुरू करने के लिए सरकार भी आपकी पूरी मदद कर रही है। इतना ही नहीं आप चाहे तो अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिसमे कई तरह की सुगंध वाली अगरबत्तियों का निर्माण किया जा सकता है।

तो दोस्तों अगर आप अगरबत्ती का बिजनेस करना चाहते है, तो इस बिजनेस (Unique bussiness ideas) में कम लागत से ही अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है। इसके साथ ही आप ये बिजनेस छोड़े या बड़े दोनों ही स्तर पर शुरू कर सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बिजनेस से जुड़ी सारी जानकारी।

बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेंगी ये मशीनें

अगर देखा जाए तो इस बिजनेस की शुरूआत (Agarbatti business ki suruwat) बिना मशीनों से भी की जा सकती हैं, परन्तु मशीन से काम थोड़ा आसान हो जाता है। हालांकि अगर आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको मशीनों की आवश्यकता होती हैं, ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमेटिक मशीन (manual or automatic machine) खरीद सकते हैं। मशीनों में –अगरबत्ती ड्रायर मशीन,अगरबत्ती पाउडर मिक्सर मशीन,अगरबत्ती मैन्युफैक्चरिंग पैकिंग मशीन, को खरीदना होता है।

इसके साथ ही अगर आप अगबत्ती का बिजनेस (Agarbatti business kaise suru kre) शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको चारकोल डस्ट, चन्दन पाउडर, सफ़ेद चिप्स पाउडर, बांस स्टिक, जिगात पाउडर, पेपर बॉक्स, परफ्यूम, रैपिंग पेपर, कुप्पम डस्ट और डीइपी आदि चीजों को खरीदना होता है। इसके साथ ही आप इस बिजनेस को अपने घर के छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकते हैं। वहीं, बड़े स्तर पर इस बिजनेस (Agarbatti business ke liiye space ) को शुरू करने से आपको कम से कम 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है।

कितना होगा मुनाफा

अगर इस बिजनेस को पुरी सूझ-बुझ और समझ दारी से चलाया जाए, तो यह बिजनेस एक मुनाफेदार बिजनेस है। इस बिजनेस से मोटा मुनाफा (Profir in Agarbatti bussiness) कमाने के लिए आपको अगरबत्ती का ज्यादा निर्माण करना होगा और साथ ही अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी को बनाना होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि रोजाना जितनी ज्यादा अगरबत्तियों का निर्माण (Manufacture of Agarbattis) होगा, उतना ज्यादा ही आपको मुनाफा होगा।

यह भी पढ़े 👉🏻👉🏻New Business Idea: मशरूम की खेती कर करे लाखों की कमाई, सरकार देगी 40% सब्सिडी

Leave a Comment