Janani suraksha yojana 2025: महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए सरकार लेकर आई एक लाभकारी योजना, ऐसे उठाएं योजना का पूरा लाभ

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana) की शुरुआत की गई है। यह योजना गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाले खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकती हैं और शिशु मृत्यु दर तथा मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में योगदान देती हैं।

इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना के तहत हर साल लगभग 1 करोड़ से अधिक महिलाओ को लाभ प्रदान किया जाता है, सरकार द्वारा चलाईं जा रही इस योजना ने न केवल गरीब और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के स्वास्थ्य को सुधारा है, बल्कि शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को भी काफी हद तक कम देखने को मिली है। जननी सुरक्षा योजना गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करती है।

जननी सुरक्षा योजना क्या है

जननी सुरक्षा योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके साथ इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस योजना के तहत, भारत में रहने वाली हर एक गर्भवती महिला,, सरकारी या निजी अस्पताल में प्रसव कराए तो उसे ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती हैं। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ₹1400 और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को ₹1000 की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा मातृ वंदना योजना के तहत भी लाभार्थिय महिलाओं को ₹5000 की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाती है।इसके अलावा यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित की जाती है।

Janani Suraksha Yojana के लाभ

जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana – JSY) भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव (hospital delivery) हेतु प्रोत्साहित करना है और उनकी मृत्यु दर को कम करना है। इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं।

  • यह योजना गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करती है, जिससे उन्हें अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। इससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलती है।
  • योजना के तहत, गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता नगद राशि के रूप में दी जाती है, जो अस्पताल में भर्ती होने और प्रसव के दौरान खर्चों को कवर करने के लिए होती है।
  • यह योजना मुख्य रूप से बीपीएल (BPL) परिवारों की गर्भवती महिलाओं के लिए है, लेकिन कुछ मामलों में इसे एपीएल (APL) परिवारों की महिलाओं तक भी विस्तारित किया गया है। विशेष रूप से आदिवासी, ग्रामीण, और पिछड़े इलाकों की महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने के लिए नगद सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित की जाती है, जो आमतौर पर 1,400 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक हो सकती है, जो क्षेत्र और अस्पताल पर निर्भर करती है।
  • योजना के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल हेतु भी सहायक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे शिशु के जन्म के बाद की देखभाल सुनिश्चित की जाती है।

Janani Suraksha Yojana की पात्रता

उत्तर प्रदेश जननी सुरक्षा योजना (UP Janani Suraksha Yojana) का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रसव से संबंधित सहायता दी जाती है।योजना की पात्रता निम्नलिखित प्रकार हैं।

  • योजना मुख्य रूप से गरीब और कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए है। यह उन महिलाओं को लाभ प्रदान करती है जिनकी वार्षिक आय सरकारी मानकों के अनुसार निर्धारण योग्य है।
  • केवल गर्भवती महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, और वे सरकारी अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराती हैं।
  • इस योजना का लाभ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर दी जाने वाली सेवाओं से जुड़ा है।
  • यह योजना पहली और दूसरी गर्भावस्था की महिलाओं के लिए लागू है।

Janani Suraksha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं, ये दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जननी सुरक्षा कार्ड
  • डिलीवरी सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Janani Suraksha Yojana में आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकों योजना के आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद आपकों उसे प्रिंट करना होगा।
  • इसके बाद आपकों इसमे मागें गए सारे आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकों अपने भरे हुए फॉर्म को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जमा कर देना है।

यह भी पढ़े👉👉UP Parivarik Labh Yojana 2025:इन परिवारों को सरकार देगी ₹30000 की सहायता राशि, ऐसे करे आवेदन

Leave a Comment