अगर आप भी दिल्ली की रहने वाली महिलाओं में से एक है तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आये है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी गई हैं। जल्द ही इस योजना को लागू कर दिया जायेगा, जिसके बाद गरीब महिलाओं के खातों में हर महीने करीब 2500 रुपए आने शुरू हो जाएगें। हम आपकों बता दें कि आज सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सचिवालय में एक अहम बैठक हुई थी,जिसके बाद महिला सम्मान योजना पर मुहर लगा दी गई हैं, बताया जा रहा है कि इस बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, कि अभी तक मुफ्त सिलिंडर योजना को कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम कर रहे
भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को पूरी तरह से न केवल समझा बल्कि इस पर काम भी किया कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं होने वाली, इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरता है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं, उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।
योजना के अंतर्गत काम करने की हुई पूरी प्लानिंग
भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, कि”केंद्र सरकार के साथ हर वो काम करने की योजना बनाई जा चुकी है, जो दिल्ली को और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है, पिछले 15 दिन मे, हमारी सरकार ने उन अनेकों योजनाओं पर चर्चा की, जो दिल्ली की बहनों के लिए बहुत आवश्यक और लाभकारी है।पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जायेगा की बहनों और महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है, पिंक पुलिस स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली में काम किया जाएगा।
क्या हो सकती हैं पात्रता मानदण्ड
मिली जानकारी के मुताबिक महिला सम्मान योजना के लिए कुछ इस प्रकार से पात्रता निर्धारित की जा सकती हैं।
- जिन महिलाओं को यह लाभ प्रदान किया जायेगा उन महिलाओं की उम्र करीब 21 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए, इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा।
- इसके अलावा आवेदन करने के लिए आवेदक को कम से कम पांच साल तक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदन करने के लिए आवेदक के पास उनका आधार नंबर होना चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक के पास दिल्ली में एक एकल संचालित बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार नंबर से जुड़ा हो।
- 3 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की आय के लिए क्षेत्र के SDM या राजस्व विभाग के किसी अन्य अधिकृत अधिकारी से आय प्रमाण पत्र प्राप्त करना होता
यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2025: बेरोजगार लोगों को सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन 20% सब्सिडी के साथ,ऐसे करें आवेदन




