UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana 2025: बेघर गायों की देखभाल के लिए सरकार ने शुरू की एक नई योजना

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपकों बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बेघर और कमज़ोर गायों की देखभाल के लिए UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana नाम से एक नई योजना की शुरू की है। इस योजना में गौशाला में रहने वाली गायों को किसानों, पशुपालकों को दिया जाता है जिन्हें भोजन की ज़रूरत होती है। ये पशुपालक गायों की देखभाल करते हैं और सरकार उन्हें हर महीने प्रत्येक गाय के लिए सीधे बैंक ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए पैसे देती है। इससे गायों और परिवारों दोनों को मदद मिलती है।इसके साथ ही अगर आप इस योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, और इसके अंतर्गत आप कैसे आवेदन कर सकते है, तो आज हम आपकों अपने इस लेख के माध्यम से इससे संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

यूपी निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना क्या है

उत्तर प्रदेश सरकार ने बेघर गायों की मदद के लिए मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहयोग योजना के नाम से एक लाभकारी योजना की शुरू की है। इस योजना के तहत पशुपालकों को गौशाला से गायें मिलेंगी। सरकार उनकी देखभाल में मदद के लिए हर महीने प्रति गाय ₹1500 प्रदान करेगी, अगर कोई 4 गायों की देखभाल करता है तो उसे हर महीने करीब ₹6000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।यानी एक साल में ₹72,000। इस योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसे से गायों को खिलाने और उनकी देखभाल करने में आसानी होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन गायों की रक्षा करना है जिनके पास घर नहीं है तथा गायो को उचित देखभाल प्रदान करना है। यह योजना पशुपालकों और आश्रय और भोजन की ज़रूरत वाली गायों दोनों के लिए मददगार प्रदान करना है।

UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana, के लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार ने “निराश्रित बेघर गोवंश सहभागिता योजना” (UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana) की शुरुआत की है, जो गोवंशों के संरक्षण और उनके पालन-पोषण के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ मिलते हैं।

  • इस योजना के माध्यम से निराश्रित और बेघर गोवंशों को सुरक्षा दी जाती है, ताकि वे सड़क पर या खुले में न भटकें और उनकी देखभाल की जा सके।
  • जो लोग गोवंशों को सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता गोवंशों की देखभाल, उनके भोजन, और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए दी जाती है।
  • गोवंशों के रखरखाव में लगे लोग रोज़गार प्राप्त करते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।
  • योजना के तहत गोवंशों का पालन-पोषण बेहतर तरीके से किया जाता है, जिससे उनकी संख्या में वृद्धि होती है और यह कृषि कार्यों के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होता है।

UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana की पात्रता

उत्तर प्रदेश निराश्रित बेघर गोवंश सहभागिता योजना पात्रता के मानदंड निम्नलिखित हैं।

  • योजना में केवल वह गोवंश पात्र होंगे जो बेसहारा और निराश्रित हैं। इसका मतलब है कि वे गोवंश जिनके पास मालिक नहीं हैं या वे सड़क पर घूम रहे हैं।
  • इस योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलेगा जो अपने पास बेसहारा गोवंश को आश्रय देगा और उसकी देखभाल करेगा।यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है, जहां गोवंशों की देखरेख की आवश्यकता होती है।
  • आवेदनकर्ता को अपनी पहचान और स्थान का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है।
  • आवेदन करने वाले को पशुपालन या गौपालन का कुछ अनुभव होना चाहिए।

UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana आवश्यक दस्तावेज

उत्तर प्रदेश निराश्रित बेघर गोवंश सहभागिता योजना में आवेदन करने के लिए आपकों निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होती हैं।

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज।

UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए, UP Nirashrit Besahara Govansh Sahbhagita Yojana राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल या वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदन करने के लिए आपको योजना के लिए सम्बंधित वेबसाइट या विभाग की साइट पर जाना होगा और वहां से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
  • आवेदन करते समय, आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है।
  • आवेदन पत्र में गोवंश की जानकारी और उनकी देखभाल से संबंधित विवरण भरना होगा।
  • आपको आवेदन में अपने स्थानीय क्षेत्र की जानकारी भी देनी होगी, ताकि आपके स्थान के अनुसार सहायता पहुंचाई जा सके।
  • आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी और आपको योजना के तहत सहायता प्राप्त होगी, जिसमें गोवंशों की देखभाल, भोजन और चिकित्सा सहायता शामिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉🏻👉🏻PM Kisan Mandhan Yojana 2025: किसानों को सरकार दे रही हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन राशि,पात्र किसान आवेदन कर उठाये लाभ

Leave a Comment