लखीमपुर खीरी (बनवारीपुर/कर्बला मैदान) में रविवार शाम (7 जुलाई 2025) लगभग 4:30 बजे आयोजित ताजिया मेले के दौरान करीब 170 फीट उँचा विशाल ताजिया संतुलन खोने से हाई‑टेंशन तारों पर जा गिरा। उस समय विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण किसी की जान नहीं गयी, हालाँकि मेले में भगदड़ मच गयी और पुलिस ने तुरंत स्थिति नियंत्रण में ली।
घटना की संक्षिप्त जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी में शहर से सटे बनवारीपुर कर्बला मेले में रविवार को दफनाने के लिए ले जाए गए ताजियों में 150 फुट का ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।बताया जा रहा है कि यह ताजिया करीब 1.80 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था जो कि पल भर में क्षतिग्रस्त हो गया।
इस बीच कुछ देर के लिए कर्बला में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अच्छी बात तो यह रही कि उस वक्त लाइन में करंट नहीं था। इसके साथ ही एसडीएम सदर अश्विनी कुमार ने भी इसकी जाच करते हुए बताया कि 15 फुट से ऊपर का ताजिया बनाना नियम के खिलाफ है,फिर भी इन्होंने नियमो का उलंघन किया।
मातम के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये
इसके साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकला ताजियों का जुलूस रविवार को कर्बला पहुंचा। ताजियेदार अपने-अपने ताजिये लेकर सुआगाड़ा के रास्ते कर्बला पहुंचे। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दौरान मातम की सदाएं और या हुसैन के नारे वातावरण में गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और उनकी कुर्बानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में करीब 45 मिनट रुकी ट्रेन,पटरी में दरार से मची अफरा-तफरी




