लखीमपुर खीरी जिले के गोला रेंज क्षेत्र के हजरतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक बाघ खेत के किनारे बसे एक किसान के घर में घुस गया और वहाँ बंधी बछिया को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया।घटना के समय किसान और उसका परिवार घर में ही मौजूद था।
लेकिन अचानक हुई घटना से सभी दहशत में आ गए। उन्होंने शोर मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाघ बछिया को दूर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब इस क्षेत्र में बाघ की घुसपैठ हुई हो।
हाल के प्रमुख घटना क्रम
इसके साथ ही यह कोई पहला हमला नहीं है, जब हज़रतपुर/गैनीरंज क्षेत्र में बाघ ने घर में दाखिल होकर एक बछिया को खींचकर जंगल की ओर ले गया। इसके पहले पिछले महीनों में भयावह हमले हुए हैं, जून में संपूर्णनगर रेंज में एक महिला को घर से खींच लिया गया।
जिसका आधा-खाया शव मिला,वहीँ एक सप्ताह में तीन हमले की घटनाओं में एक बछड़े को खींचकर मारा गया, अन्य हमलों में लोगों (युवा, किसान) पर भी हमले हुए, कुछ घायल हुए तथा एक की मौत हो चुकी है।
वन विभाग सतर्क, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों ने पगमार्क्स और घसीटने के निशानों के आधार पर बाघ की पुष्टि की है। साथ ही, गांव के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है और पिंजरे लगाने की भी योजना बनाई जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में अकेले खेतों की ओर न जाएं और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधें।
इसके साथ ही कैमरे लगाने और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन सर्विलांस की भी बात चल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह बाघ इंसानों पर भी हमला कर सकता है। इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं।
यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: टूटा नियमों का पालन,हाईटेंशन लाइन से टकराया 150 फुट ऊंचा ताजिया, होते होते बचा बड़ा हादसा




