Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में झोपड़ी में लगी भीषण आग, पांच पशुओं की मौत और आर्थिक नुकसान

लखीमपुर खीरी के पसगवां कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। गांव के दक्षिण में स्थित एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

पांच पशुओं की दर्दनाक मौत, दो भैंसें झुलसीं

पीड़ित जीतराम ने बताया कि घटना रात करीब 12:10 बजे की है। आग लगने के समय उनका भांजा शिवम झोपड़ी में सो रहा था। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधे पाँच मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें पशु चिकित्सकों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बछड़े की भी आग में तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

3. 50 हजार रुपये नकद जलकर राख

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार जीतराम ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 50 हजार रुपये में भैंस बेची थी। वह रकम भी आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राहुल कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद शुक्ला और नायब तहसीलदार रामबालक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रशासन मौके पर, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है।प्रशासन की ओर से मुआवजे और सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से त्वरित राहत की मांग की है।अगर देखा जाए तो यह हादसा उस परिवार के लिए एक गहरा आघात है, जो अपनी जीविका के लिए इन पशुओं पर निर्भर था। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर खीरी में चिप्पड़ का कारोबार तेजी से फैल रहा, पुलिस की गश्त के बावजूद युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद”

Leave a Comment