उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार, 21 अगस्त 2025 की शाम मटहिया गांव में एक आटा चक्की में जोर दार विस्फोट हो गया विस्फोट के दौरान दो लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं,मरने वालों में हरिपाल और अवधेश शामिल हैं। घायल बच्चों और अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गेहूं पीसते समय आटा चक्की में धमाका, हादसा भयानक
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि ये पूरा मामला भीरा थाना क्षेत्र के मटहिया गांव का है,यहा के रहने वाले अवधेश (45) पुत्र गजोधर ट्रैक्टर में आटा चक्की जोड़कर गेहूं पीसने का काम करता था, गुरुवार शाम को वह मटहिया गांव में ही गेहूं पीसने के लिए एक घर पर गया था।
यहां गेहूं पीसने के दौरान चक्की में अचानक से ब्लास्ट हो गया, पास खड़े गांव के ही निवासी हरिपाल (45) पुत्र बिंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में 7 साल के प्रियांशु , 6 वर्षीय विशाल पुत्र मुन्नालाल, 26 वर्षीय मुदित पुत्र सतपाल और अवधेश खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है, घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिजुआ ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया, जिला अस्पताल ले जाते समय चक्की मलिक उपदेश यादव पुत्र गजोधर उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई।
चक्की हादसे में दो लोगों की मौत होने के चलते गांव में मातम पसर गया लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जले ग्रामीणों का कहना है की चक्की में तकनीकी खराबी आने के चलते यह हादसा हुआ है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।गांववालों से मिली जानकारी के अनुसार चक्की मलिक गांव-गांव जाकर गेहूं की पिसाई करता था, गुरुवार को भी वह शाम 5:00 बजे के करीब गांव में गेहूं पीसने के लिए आया था।
चक्की गेहूं की पिसाई कर ही रही थी कि तभी अचानक से उसमे जोर दार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, उस समय वहां पर कई लोग थे, उन्होंने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: गोलदार अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, शव झोले में लेकर डीएम से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा पिता




