लखीमपुर में खेत में किसान को तेंदुए ने बनाया शिकार, शव मिला क्षत-विक्षत अफसरों पर विधायक ने जताई नाराज़गी

लखीमपुर में किसान को खा गया तेंदुआ, खेत में मिला क्षत-विक्षत, अफसरों पर भड़के विधायक,मामला लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत लोकईपुरवा का है।

लखीमपुर में तेंदुए का कहर, किसान की मौत

लखीमपुर खीरी जिले में एक भयावह घटना हुई, जहां एक तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर उसे मार डाला और उसके बाद उसे खा गया। यह घटना इलाके में दहशत फैलाने वाली साबित हुई है और ग्रामीण इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।7 घंटे तक जब किसान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। एक घंटे बाद किसान का घर से एक किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत लाश मिली। थोड़ी दूर पर पैर की हड्‌डी मिली।

पुलिस पहुंची तो परिजनों से हंगामा कर दिया। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। कहा- जब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रैक कर उसे पिंजरे में कैद नहीं किया जाता, वे किसी को भी शव को हाथ नहीं लगाने देंगे।इस बीच, धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुंच गए। उन्होंने अफसरों की क्लास लगा दी। कहा- इस मौत का हिसाब कौन देगा। पकड़ने को कहते हैं तो बोला जाता है कि लखनऊ से परमिशन ले रहे हैं। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, यहां से कोई भी अधिकारी-कर्मचारी नहीं हिलेगा।

घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर धौरहरा थाना के दोंदरा पंडितपुरवा गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार धौरहरा वन रेंज अंतर्गत लोकईपुरवा निवासी मुन्नालाल (35) रविवार सुबह 7 बजे मवेशियों का चारा लेने के लिए घर से निकला था। वह घर से एक किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव दोंदरा पंडितपुरवा गांव में शंकर के गन्ने के खेत में घास काट रहा था। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। जबड़े में भरकर खींच ले गया।परिजनों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक वापस नहीं लौटे तो तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। दोपहर दो बजे घर से एक किलोमीटर दूर शव मिला। दाहिना पैर तेंदुआ खा गया था।

लाश देखते ही परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर कोतवाली धौरहरा से दरोगा रूद्र प्रकाश पांडे, सिपाही संजीव और वन विभाग के रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, वन रक्षक राजेश दीक्षित, दरोगा नरेंद्र सिंह पहुंचे। ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। हंगामा करने लगे।सूचना पर शाम करीब 5 बजे धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और रेंजर विपिन चतुर्वेदी भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। विधायक ने वन विभाग को फटकार लगाते हुए तत्काल पिंजरा लगाने और धरपकड़ करने को कहा।

5 बच्चों के पिता थे मुन्नालाल

मृतक मुन्नालाल के परिवार में उसकी पत्नी पूजा देवी (30 वर्ष) और पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ी बेटी क्रांति देवी (14) है। इसके बाद सुनील कुमार (9), प्रीति देवी (6), और रवि (4) हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुन्नालाल खेती बाड़ी करके इनका भरण-पोषण करता था। घर का इकलौता कमाने वाला था।

वन विभाग के रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया- तेंदुए को ट्रैक करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। ट्रेंकुलाइज करने के लिए मुख्यालय से परमिशन मांगी गई है। सोमवार दोपहर तक पिंजरा भी लगा दिया जाएगा।

एक माह में चार हमले

बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में धौरहरा व आसपास के इलाकों में तेंदुए के हमलों की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में ईसानगर क्षेत्र के खजुआ गांव में रमजान नामक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गया।

इससे पहले धौरहरा के बबुरी भट्ठे पर एक तेंदुए ने छह से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।23 सितंबर को रमियाबेहड़ क्षेत्र के मिश्रीलाल और 10 सितंबर को नकहा के केवलपुरवा निवासी प्रकाशचंद उर्फ मोतीलाल पर भी तेंदुए ने हमला किया था।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर-खीरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक की टक्कर में तीन घायल, बचाने की कोशिश मे कार गिरी खंती में

Leave a Comment