Mehndi Business: देश में हर खास अवसरों और त्योहारों में लड़कियों और महिलाओं को हाथों में मेहंदी लगाना काफी पसंद होता है। फिर चाहे शादी हो या फिर कोई छोटा बड़ा त्योहार लगभग हर लड़कियां और औरतें हाथों में मेहंदी लगाती है और हर कोई चाहती है कि अपने हाथ में सबसे अच्छी मेहंदी लगे।इसके साथ ही जैसा कि आप सभी को मालूम है कि करवाचौथ आ गया है, ऐसे में अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है और अच्छी मेहंदी डिजाइन लगानी आती है तो यह आपके लिए यह एक काफी अच्छा बिजनेस (Mehandi Business) बन सकता है।
आप सिर्फ हजार रुपये में इस बिजनेस को शुरू कर सकती हैं और फेस्टिवल और शादी के सीजन में इसके जरिए लाखों रुपये की कमाई कर सकती हैं, साथ ही आप मेहंदी लगाने के बिजनेस को आप अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन जब आप इस बिजनेस को बड़े और प्रोफेशनल लेवल पर लेकर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक अच्छे पार्लर की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आपको अच्छे जगह का चयन, जगह का विश्लेषण और पार्लर के इंटीरियर डिजाइन पर ध्यान देना पड़ेगा आइए जानते हैं इस बिजनेस को कैसे शुरू करे,इसे जानने के लिए आपकों हमारे साथ हमारे आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहना होगा।
मेंहदी लगाने के बिजनेस के लिए मार्केट रिसर्च
मेहंदी पार्लर खोलने के लिए आपको अच्छे लोकेशन पर जगह का चयन करना पड़ेगा। जिस भी इलाके में मेहंदी पार्लर को खोलना चाहते हैं, वहां आसपास के क्षेत्र का विश्लेषण करें कि क्या आसपास के रहने वाली औरतें मेहंदी लगवाने में रुचि रखती हैं।क्योंकि यदि आप ग्रामीण इलाके में मेहंदी पार्लर खोल देंगे तो वहां पर तो बिल्कुल नहीं चलेगा। मेहंदी पार्लर में ज्यादातर कमाई शहरी इलाकों में ही होता है।
इसके अतिरिक्त आप आसपास कितने मेहंदी पार्लर पहले से है इस बात का भी विश्लेषण करें।साथ ही यह भी जानकारी लें कि दूसरे मेहंदी पार्लर वाले अलग-अलग डिजाइन का कितना चार्ज करते हैं ताकि आप उनके अनुसार ग्राहकों को उनकी तुलना में कम चार्ज कर सकते हैं और कुछ ऑफर भी दे कर उन्हें अपनी पार्लर की ओर आकर्षित कर सकते हैं।
मेंहदी लगाने के बिजनेस के लिए जगह की आवश्यकता
जब आप मेहंदी पार्लर के लिए लोकेशन का चुनाव कर लेते हैं तो अब बात आती है कि पार्लर खोलने के लिए आपको कितने जगह की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आपके पास ज्यादा निवेश है तो आप अपने पार्लर को ज्यादा जगह में खोल सकते हैं ताकि आगे आप उसमें और भी चीजें ऐड कर सके।आप निवेश के अनुसार अपने पार्लर के जगह का चयन करें।
आप जब पार्लर खोलते हैं तो वहां पर आपको रिसेप्शन काउंटर बनाने के लिए जगह चाहिए होगा, बैठने के लिए सोफा रखना होगा उसके लिए भी जगह चाहिए होगी और मेहंदी लगाने के लिए भी जगह की जरूरत पड़ेगी। इन सब को ध्यान में रखकर 900 से 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता पड़ सकती है।
पार्लर की इंटीरियर डिजाइन
इसके साथ ही आपकी मेहंदी पार्लर की इंटीरियर डिजाइन बहुत ही आकर्षित होनी चाहिए, जिससे कि दूर से ही औरतें देखकर आपके पार्लर की ओर आकर्षित हो जाए और उन्हें ऐसा लगे कि आपके पार्लर में अच्छी मेहंदी डिजाइन लगाते हैं। अपने पार्लर के बाहर आकर्षक बोर्ड लगाएं। पार्लर में ज्यादा से ज्यादा का़च लगवाएं।
साथ ही रिसेप्शन काउंटर को ज्यादा आकर्षक बनाएं और वहां पर अलग-अलग मेहंदी डिजाइन के फोटो को भी लगाएं जिससे कि महिलाएं उन मेहंदी के डिजाइन को देखकर कोई एक डिजाइन पसंद कर सकें।काउंटर पर आप अलग-अलग मेहंदी डिजाइन के चार्जेस का बोर्ड भी लगा सकते हैं। औरतों को इंतजार करने के लिए एक जगह पर सोफा भी लगाएं। पार्लर का लुक बिल्कुल ब्यूटी पार्लर की तरह ही सुंदर होना चाहिए। मेहंदी लगाने के लिए बैठने वाला सोफा अच्छे किस्म का होना चाहिए।
मेंहदी लगाने के बिजनेस से कमाई
आजकल शादी हो या किसी प्रकार का औरतों का फंक्शन, औरतें हर एक त्योहार में अपने हाथों में मेहंदी तो जरूर लगावाती है। धीरे-धीरे यह ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ रहा है, जिससे काफी अच्छा खासा कमाई हो जाता है। आप अलग-अलग मेहंदी डिजाइन के हिसाब से लोगों से चार्ज कर सकते हैं।
आज ज्यादातर मेहंदी पार्लर वाली सिंपल मेहंदी लगवाने के लिए भी एक हाथ का 200 से 300 चार्ज करते हैं, वहीँ शादियों के समय तो 500 से 1000 तक का भी चार्ज करते हैं और इस व्यवसाय में शादी और अन्य महिलाओं के त्योहार के समय ज्यादा कमाई होता है, जिससे यदि आप हर दिन 5 से 6 लोगों को भी मेहंदी लगाते हैं तो महीने का आराम से 20 से 30 हजार की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़े 👉👉New Business Idea: आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बिजनेस शुरू कर करे लाखो की कमाई,यहा देखे पूरी जानकारी




