Lakhimpur Kheri News: दीपावली पर वृद्धाश्रम में DM दुर्गा शक्ति नागपाल का स्नेहपूर्ण कार्यक्रम, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला तो हुआ सौभाग्य

लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को दीपावली के अवसर पर वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उनके साथ एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को शॉल, दो लीटर के थर्मस, मिठाइयां, ड्राईफ्रूट और फल वितरित किए। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया।

लखीमपुर DM ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली

लखीमपुर की जिला मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्थानीय वृद्धाश्रम में दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के साथ के साथ मिलकर दीप जलाए और मिठाइयाँ बांटी,मिलकर खुशियाँ मनायी और उनकी सेवा की।

डीएम नागपाल ने कहा कि दीपावली जैसे शुभ अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि परिवार से दूर रह रहे इन बुजुर्गों को अकेलापन महसूस न हो, इसलिए वह उनके बीच आई हैं।

दीपावली पर सामाजिक एकता का संदेश

इस अवसर पर DM ने बताया कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार ही नहीं, बल्कि यह भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर खुशियाँ मनाने और समाज के सभी वर्गों के लिए एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने वृद्धाश्रम संचालक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी की उपस्थिति से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

वृद्धाश्रम में सेवा और सहयोग का महत्व

कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ बातचीत कर DM ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बुजुर्गों को मानसिक और भावनात्मक रूप से खुश रखने में मदद करते हैं। उन्होंने प्रशासन से वृद्धाश्रमों में बेहतर सुविधाएँ और सेवा बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। बुजुर्ग जीवन के अनुभव और ज्ञान के स्तंभ होते हैं, जिनसे समाज को प्रेरणा मिलती है। उनका सम्मान करना और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में लखीमपुर खीरी को मिला सम्मान, डीएम ने टीम की मेहनत को सराहा

Leave a Comment