लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां आग ताप रहे पांच लोग अचानक कच्ची दीवार गिरने से उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए।
बंसी लाल के घर के बाहर आग ताप रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, पिपरा गांव निवासी बंसी लाल के घर के बाहर कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार उन पर गिर गई। दीवार गिरने से पांच लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, दीवार गिरने से सभी पांचों लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बंसी लाल (उम्र 77 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य चार घायलों में विजय कुमार, सुरजीत कुमार, निगम कुमार और सुनील देवी शामिल हैं, जो सभी पिपरा गांव के निवासी हैं। उनका इलाज जारी है।
पुलिस मौके पर, जांच जारी
नीमगांव थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार काफी पुरानी और कमजोर थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य ने बताया आग के पास बैठे लोगों पर अचानक दीवार गिर गई थी जिसके मलबे के नीचे दबकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था जहां पर एक की मौत की खबर मिली है।
यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर-खीरी मुठभेड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार तमंचा–कारतूस और बाइक बरामद




