लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी जुबैर को पुलिस टीम ने दबोच लिया। आरोपी पर कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे और लगातार उसकी तलाश जारी थी।
कैसे हुई गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी कोतवाली सदर पुलिस ने लंबे समय से लापता चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी जुबैर अली को राजापुर मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बिनौरा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ चोरी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
फरधान पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, जिसकी जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुबैर क्षेत्र में अपने करीबियों से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पुलिस के अनुसार, जुबैर की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। उस पर एसपी संकल्प शर्मा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर राजेश सिंह, एसआई प्रवीण कुमार, दिलीप, अमरजीत, गौरव, शरद और अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुबैर लंबे समय से लोकेशन बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र के कई पुराने मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी।जुबैर से पूछताछ जारी है,आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़े 👉👉वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने तोड़ा दम: गुरुग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा, दोनों एक ही गांव के




