Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर पेड़ से लटका मिला मासूम का शव परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

लखीमपुर खीरी के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दस साल की बच्ची का शव उसके ही घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के नाना ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।मौके पर पहुची पुलिस ने शुरु की जांच।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लखीमपुर खीरी के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र की बताई जा रही है,बताया जा रहा है कि दस साल की बालिका का शव रविवार शाम संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर शहतूत के पेड़ से लटकता पाया गया है। बालिका अपनी दादी के साथ रहती थी। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।

शाम के वक्त बालिका की दादी घर खाना बना रही थीं। जब वह बाहर निकलीं तो पोती का शव पेड़ से लटकता देखा मानो उनके होश उड गये,यह नजारा देख वह इस पर चीख पड़ीं उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, वहा मौजूद लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी,पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

घटना कोतवाली तिकुनिया के एक गांव की है। गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका का शव रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचित किया घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सोमवार को पुलिस बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर ही रही थी, कि तभी उसके नाना थाने पहुंचे। उन्होंने दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बालिका की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी ससुराल से गांव पहुंची। उसने भी छोटी बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।

जांच और आगे की कार्रवाई

अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है; शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि असली कारण क्या रहा — आत्महत्या या हत्या व दुष्कर्म। परिवार ने अभी तक आत्महत्या की नहीं बल्कि हत्या व दुष्कर्म की आशंका जताई है।

यदि मेडिकल रिपोर्ट व अन्य जांच में दुष्कर्म व हत्या के सबूत मिले, तो इस घटना को बेहद गंभीर अपराध के रूप में आगे की कार्रवाई होगी।सामूहिक रूप से, प्रशासन, पुलिस व समाज से मांग होगी कि ऐसे मामलों में शीघ्र, निष्पक्ष और संवेदनशील जांच हो, ताकि दोषियों को सज़ा मिले और भविष्य में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: मिल कर्मियों की मनमानी के खिलाफ किसानों का जोर दार प्रदर्शन, गन्ना उतारने के नाम पर अवैध वसूली से नाराज किसान

Leave a Comment