लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र में रविवार देर रात एक बडा हादसा हो गया।बता दे कि रूपैडिहा बहराइच से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम जा रही निजी बस शाहजहांपुर-लखीमपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 32 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
कब और कैसे हुआ हादसा?
हादसा पसगवां कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर ताजपुर चौकी अंतर्गत मछेछा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बहराइच से तीर्थयात्री बस में सवार होकर मनौना धाम जा रहे थे। रास्ते में देर रात अचानक चालक को झपकी आ गई।जिससे बस अनियंत्रित होकर गई और सड़क किनारे जोरदार धमाके के साथ पलट गई।बस पलटने के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह, एसएचओ जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को सीएचसी मोहम्मदी भेजा।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि 27 यात्रियों को हल्की चोटों के बाद छुट्टी दे दी गई। कुछ यात्री बहराइच व नानपारा के निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं।
कितने लोग घायल हुए?
पुलिस ने बताया कि मनौना धाम जा रही बस के पलटने से करीब 32 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। इनमें से 5 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।इनमे से ग्राम चिकनियां निवासी बाबूलाल, सुबरा पत्नी बाबूलाल, रामवचन, लालदेई पत्नी मटरू, मटरू, सोना पुत्री महेश नानपारा निवासी कुल्लन, कलावती पत्नी कुल्लन, ओहरावा निवासी पूजा वर्मा पत्नी दीपनारायण, दीपनारायण,
अन्टाना निवासी शांति देवी पत्नी रामचंद्र, तिवारी, अहरावा निवासी राजवती पत्नी चेतराम, नेतराम, मोनी पत्नी राजेश, जगदीश, फूलमती पत्नी हजारी डब्लू, दिनेश, ज्ञानवती पत्नी बाबूलाल, जुगरी पत्नी अयोध्या प्रसाद, बाबूलाल, जालियां पत्नी तिवारी, बाला चौक निवासी मुन्ना, किरन पत्नी मुन्ना, पवन कुमार, परगावां निवासी हसीना पत्नी राजेश, राजेश उर्फ सफी, रामनारायण, राना देवी पत्नी रामनारायण, संयोगिता पत्नी वंशीधर, प्रेमा देवी पत्नी तीरथ राम घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी मे रुई की दुकान में लगी आग, डांगा चौराहे पर लाखों का सामान जलकर खाक




