Lakhimpur Kheri News: नीमगांव में दिनदहाड़े दुकान से 80 हजार की लूट, काउंटर से नकदी उड़ाकर दो लुटेरे फरार, पुलिस जांच में जुटी

नीमगांव थाना क्षेत्र के गोला कस्ता मार्ग पर दिन दहाडे एक दुकान से करीब 80 हजार रुपये की लूट की जानकारी मिली है,बताया जा रहा है कि दो अज्ञात लुटेरे दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े दुकान में घुसे लुटेरे, 80 हजार की नकदी पार

यह घटना लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र टिकौला गांव में स्थित कनौजिया हार्डवेयर/मशीनरी स्टोर पर हुई। दुकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि लुटेरे एल्बो पाइप बैंड खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। जब दुकानदार सामान देने के लिए दुकान के अंदर गया, तो लुटेरों ने काउंटर में रखी नकदी चुरा ली।

मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बुधवार को ही गुलौला गांव स्थित आर्यावर्त बैंक से 80 हजार रुपये निकाले थे और दुकान के काउंटर की रैक में रखे थे। घटना के समय दुकान पर उनका भतीजा बैठा था, जबकि मुकेश स्नान करने घर गए थे।

घटना के बाद दोनों लुटेरे फरार, CCTV में कैद होने की आशंका

नकदी उड़ाने के बाद दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। दुकानदार को जब काउंटर से पैसे गायब मिले तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। संभावना है कि लुटेरे पास के CCTV कैमरों में कैद हुए हों, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

लूट की सूचना मिलते ही नीमगांव थाना के दरोगा जितेंद्र पाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। पीड़ित दुकानदार मुकेश पुत्र राजा राम निवासी रामनगर मुड़िया ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है।

नीमगांव पुलिस जांच में जुटी, चेकिंग अभियान तेज

सूचना मिलते ही नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।नीमगांव थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

करीब पंद्रह दिन पहले सिकंदराबाद पुलिस चौकी के पास एक मेडिकल स्टोर से भी लूट हुई थी, जिसका नीमगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पर्दाफाश कर लुटेरों को जेल भेजा था। इसके अलावा, कस्बे की एक दुकान से बैटरी चोरी की वारदात भी हुई थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया था।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़े बने जीवनसाथी, अनुपस्थित जोड़ों की जगह नए पात्रों को मिला मौका

Leave a Comment