Lakhimpur Kheri News: फरधान में 31 दिसंबर से शुरू हो सकता है रेलवे ओवरब्रिज, लोगों को जाम से मिलेगी राहत

बीते वर्ष में फरधान में बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य भी समापन की ओर है। इसे 25 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो 31 दिसंबर को ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जायेगा इससे राहगीरों की दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। ओवरब्रिज के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से कर्व का निर्माण कराया जा रहा है। यह तीन-चार दिनों में पूरा हो जाएगा।

रेलवे क्रॉसिंग के जाम से मिलेगी राहत

फरधान रेलवे क्रॉसिंग पर फरवरी, 2021 से ओवरब्रिज का निर्माण जारी है। शुरूआत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लाॅकडाउन लगा रहा। इस वजह से कार्य की रफ्तार धीमी हो गई। रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनने के बाद अधूरा काम पूरा करने में काफी समय लगा। रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज पर और ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क बनाने में कई महीने लग गए।ओवर ब्रिज की रंगाई-पुताई हो चुकी है।

इस समय ओवरब्रिज के दोनों तरफ और ऊपर सड़क किनारे ओवरब्रिज की सुरक्षा के लिए कर्व लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे कोई वाहन ओवरब्रिज के किनारे की दीवारों में न लगने पाए।ओवरब्रिज के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग और कर्व लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा किया जा रहा है।ओवरब्रिज शुरू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

पहले तय तारीख पर नहीं हो सका उद्घाटन

वीसी आईपीएल कंपनी के इंजीनियर रामनवल ने बताया कि कर्व लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा। उन्होने बताया की ओवरब्रिज का उद्घाटन पहले 15 दिसंबर को होने की योजना थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया। परन्तु अब इसका उद्घाटन 31 दिसंबर को होगा।तीन सालों से जाम का दंश झेल रहे राहगीरफरधान में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने में लगभग पांच साल लग गए।

तीन वर्षों से फरधान क्राॅसिंग से निकलने वाले लोग जाम का दंश झेल रहे हैं। ओवरब्रिज शुरू न होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कस्बे के व्यापारी पुनीत तिवारी, अंकुश मिश्र, अमित मिश्र, अनिल श्रीवास्तव और अच्छेलाल वर्मा का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे जल्द चालू कर दिया जाना चाहिए, जिससे जाम से निजात मिले।

ओवरब्रिज शुरू होते ही टोल टैक्स बढ़ने की संभावना

पीलीभीत बस्ती मार्ग पर बौठा गांव के पास लगा टोल बना है। इसकी शुरुआत दस सितंबर, 2025 से हो चुकी है। अभी तक यहां केवल सड़क का टोल टैक्स देना पड़ता था। ओवरब्रिज चालू होने के बाद टोल टैक्स में इजाफा किया जा सकता है।

अभी तक केवल सड़क का टोल लिया जा रहा था, लेकिन ओवरब्रिज शुरू होने पर दरें बढ़ सकती हैं।ओवरब्रिज शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, हालांकि टोल टैक्स बढ़ने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

यह भी पढ़े 👉👉डीएम की फटकार के बाद तेज हुआ गोला कॉरिडोर का काम, श्रमिकों की संख्या बढ़ी,धीमी गति पर 5 करोड़ जुर्माने की तैयारी

Leave a Comment