लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बडा सड़क हादसा हो गया इस सड़क हादसे में तीन बाइक सवार को गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई है। यह घटना बस्तौली में लखीमपुर-भीरा मार्ग पर हुई, जहां बस्तौली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई।
तीन युवक गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर-भीरा मार्ग पर बस्तौली गांव के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। हादसा अचानक हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलो की पहचान कर ली गई है इनमे से भीरा थाना क्षेत्र के गुलाब टांडा निवासी मोनू (पुत्र राजकुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष), मोनू (पुत्र रामबिलास, उम्र लगभग 20 वर्ष) और हाथी टांडा निवासी अजय (पुत्र भूपेंद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्बुलेंस से बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक संतुलन नहीं बना सका और खड़ी बाइक से टकरा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हादसे के समय, तीनों युवक अपनी बाइक से गुलाब टांडा से लखीमपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: फरधान में 31 दिसंबर से शुरू हो सकता है रेलवे ओवरब्रिज, लोगों को जाम से मिलेगी राहत




