आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि लखीमपुर खीरी में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 01 से 05 जनवरी 2026 तक 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। निघासन कस्बे के झंडी रोड किनारे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी जोर शोर व उत्साह के साथ की जा रही हैं।
निघासन में होगा भव्य धार्मिक आयोजन
महायज्ञ के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री को विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा गया है। आयोजकों ने दोनों नेताओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
आपको बता दे की गायत्री परिवार से जुड़े कनक पाल सिंह राणा ने बताया कि यह एक भव्य कार्यक्रम होने वाला है। इसमें 251 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा, जो पांच दिनों तक चलने वाला है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को दिया गया निमंत्रण
महायज्ञ के आयोजन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र सौंपा गया है। कार्यक्रम में सीएम या डिप्टी सीएम के शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
महायज्ञ के पहले दिन, 01 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसमें 24 हजार महिलाएं भाग लेंगी। ये महिलाएं निघासन से कलश लेकर बेलरायां के क्लेश हरण पहुंचेंगी और वहां पास में बह रही सरयू नदी से जल भरेंगी।
वैदिक मंत्रोच्चार व प्रवचनों का होगा आयोजन
आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगा। यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, प्रवचन और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम भी होंगे।स्थानीय लोगों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।
आयोजक समिति ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग से कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप देने की तैयारी की जा रही है।यह महायज्ञ निघासन के लिए एक ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: बेहजम में बड़ी चोरी की वारदात, सर्राफा दुकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर ले उड़े चोर




