लखीमपुर खीरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश उत्सव भव्य नगर कीर्तन में उमड़ा सिख समुदाय

लखीमपुर खीरी में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश उत्सव पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, इसके अलावा इसमे भारी संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया।यह शोभायात्रा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर पूरे कस्बे में भ्रमण करती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची।

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन

नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। आगे-आगे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी चल रही थी, जबकि पीछे संगत गुरबाणी का पाठ और शबद-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ रही थी। मार्ग में गतका के आकर्षक प्रदर्शन भी किए गए।नगर कीर्तन में छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालु गुरु वाणी का गायन करते हुए श्रद्धाभाव के साथ चल रहे थे।

इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में “सतनाम वाहेगुरु” के जयकारों की महा गूंज सुनाई दी, जिससे शहर की गलियो मे आस्था, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।बता दे कि शोभायात्रा सिंह गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर बीपी कॉलोनी पहुंची,यहा से श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइन थाना, पुराना बस अड्डा और गन्ना समिति जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई निकली। मार्ग में जगह-जगह संगत द्वारा गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की गई।

शहर में जगह-जगह स्वागत, लंगर की व्यवस्था

नगर कीर्तन के स्वागत में शहरवासियों ने फूल बरसाए। विभिन्न स्थानों पर शरबत, जलपान और लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी समुदायों के लोगों ने सहभागिता की।इसके साथ ही नगर कीर्तन के दौरान गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।

घंटाघर चौराहे पर पंतप्रीत टोली ने अनोखे करतब दिखाए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन करतबों में आंख पर पट्टी बांधकर मटके तोड़ना और जलती आग के बीच प्रदर्शन करना आदि कई सारे अद्भुत दृश्य शामिल थे। शोभायात्रा में गुरुनानक स्कूल के बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लंगर सेवा का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गुरुवाणी की गूंज और दीवान की भव्य सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। आयोजन सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

गुरुद्वारा निर्मल आश्रम, गुरु सिंह सभा और पंजाबी कॉलोनी के पदाधिकारी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा ने आपसी एकता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। नगर कीर्तन का स्वागत फूलों की वर्षा से किया गया।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: 1 से 5 जनवरी 2026 तक निघासन में होगा 251 कुंडीय महायज्ञ, सीएम–डिप्टी सीएम आमंत्रित

Leave a Comment