लखीमपुर समाधान दिवस: 22 में 5 शिकायतें निस्तारित, डीएम-एसपी ने कहा तत्काल कार्रवाई करें, समय व गुणवत्ता का रखें ध्यान

लखीमपुर खीरी के तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंची जिसे डीएम ने गंभीरता से सुना। इसमे कुल 22 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जनपद के सभी आला अधिकारी मौजूद थे।

शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि समाधान दिवस के इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित दिखाई दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाने पर जोर दिया।

बता दे कि कार्यक्रम में कुल 51 शिकायती प्रार्थना पत्र दर्ज किए गए। इनमें राजस्व विभाग की 22, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग की 4, नगर निकाय की 5, आपूर्ति विभाग की 2, विद्युत विभाग की 3 और कृषि विभाग की 2 शिकायतें शामिल थीं। मौके पर केवल 5 शिकायतों का उसी दिन समाधान कर दिया गया। जबकि शेष को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

डीएम और एसपी ने कहा कि सभी लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्रवाई में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके।उन्होंने भूमि विवाद संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, तहसीलदार मुकेश कुमार और सीओ सिटी/सहायक पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद पाये गए।

यह भी पढ़े 👉👉गोला कॉरिडोर विवाद: डीएम के प्रतिबंध के बावजूद तीन मंजिला भवन का निर्माण, नियमों के उल्लंघन पर मकान पर प्रशासन का नोटिस

Leave a Comment