UP Khet Suraksha Yojana 2026 फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार की नई योजना,यहा देखे पूरी जानकारी

UP Khet Suraksha Yojana उत्तर प्रदेश सरकार की एक कृषि सहायता योजना है जिसका उद्देश्य किसानों की फसलों को छुट्टा और जंगली जानवरों से बचाना है। इसके तहत खेत के चारों ओर सोलर (सौर) इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगवाई जाती है, जो सिर्फ हल्का झटका देती है ताकि जानवर फसलों के पास न आएं। तो दोस्तो अगर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के किसान भाई लंबे समय से आवारा जानवरों की समस्या से परेशान है। यह समस्या अब इतना विकराल रूप ले चुकी है कि, किसान भाई सरकार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। आवारा जानवरों की वजह से किसान भाईयो को रात हो या दिन एक भी पल का चैन नही मिल पा रहा हैं, क्योंकि एक तरफ किसान अपने घर पर खाना खाने आते वही दुसरी तरफ उनके खेतों में लगी हुई फसलों पर आवारा जानवर हमला बोल देते हैं और फसलों का सफाया कर देते हैं, जिससे किसान भाइयों को बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान तो हो ही रहा है।इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

किसानो की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आवारा जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना को चलाने का फैसला लिया है। तो दोस्तो अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं और आप भी एक किसान है आभी खेती करते हैं, और आप भी आवारा जानवरो से परेशान है,तो आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए दोस्तो जानते है इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे मे कि“उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना क्या है” और “उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे करें।

”उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना क्या है? (What is UP Khet Suraksha Yojana)

अगर देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की वजह से किसानों की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान होता है, जिससे किसान लगातार सरकार से आवारा पशुओं के व्यवस्थापन की मांग कर रहे थे। किसानो कि इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने खेत सुरक्षा योजना को लागू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत में सोलर फेंसिंग लगा सकेंगे, जिसमें तकरीबन 12 वोल्ट का करंट प्रभावित होता है।जब यह तार आपके खेत के आस पास लग जाता है तो इससे जब कोई पशु किसानों के खेत में घुसने का प्रयास करेंगा, तो उसे हल्का करंट लगेगा। इससे पशु की मृत्यु नहीं होगी परंतु वह डरकर खेत से दूर चले जाएंगे।

इसके साथ ही सायरन की आवाज भी निकलेगी, जिससे आवारा पशु खेत के आसपास नहीं भटकेंगे और किसानो की फसल बची रहेगी। सरकार खेत सुरक्षा योजना के अंतर्गत लघु और सीमांत किसानों को हर हेक्टेयर की लागत पर 60% या फिर 1.43 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान कर रही है।अगर आप एक किसान है और आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इससे संबंधित जानकारी हम आपको यहा प्रदान करने वाले है।

UP Khet Suraksha Yojana के लाभ

इस योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा साल 2024 में शुरू की गई थी।जो भी इच्छुक एव योग्य उम्मीदवार किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए आपको निम्नलिखित निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाते है।

  • इस योजना को उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना को खास तौर पर उत्तर प्रदेश के किसान भाइयों के लिए शुरू की गई है।
  • सरकार छोटे और सीमांत किसानो को प्रति हेक्टेयर ₹1.43 लाख तक का अनुदान देती है।
  • यह राशि कुल लागत का लगभग 60% तक होती है।
  • इस अनुदान का उपयोग खेती के चारों ओर 12 वोल्ट सोलर फेंसिंग लगाने के लिए किया जाता है।
  • खेत में फसल को नीलगाय, बंदर, सूअर जैसे जानवरों से बचाता है।इससे फसल नुकसान कम होता है और किसान की आय सुरक्षित होती है।
  • हल्का करंट और सायरन की वजह से जानवर खेत के पास आने से डरते हैं — किसानों को राहत मिलती है।

UP Khet Suraksha Yojana की पात्रता

जो भी इच्छुक एव योग्य उम्मीदवार किसान भाई उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रताओ को पूरा करना होता है।

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी किसान होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल किसान आवेदन कर सकते है।
  • मुख्य रूप से लघु और सीमांत किसान (small & marginal farmers) पात्रहैं।
  • जिस भूमि पर फेंसिंग लगानी है, वह किसान के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
  • किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ होना आवश्यक है।

UP Khet Suraksha Yojana आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता होती है,जो नीचे दिए गए है।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज़ (जैसे खतौनी/राजस्‍ति)
  • किसान कार्ड (Farmer Card)
  • बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट आकार फोटो

UP Khet Suraksha Yojana आवेदन प्रकिया

जो भी इच्छुक एव योग्य उम्मीदवार किसान भाई खेत सुरक्षा योजना 2026 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो उसके लिए हम आपको बता दे कि आवेदन प्रक्रियाअभी तक उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए आधिकारिक ऑनलाइन आवेदन लिंक/फॉर्म जारी नहीं किया है। इसका मतलब है कि आप सीधे अभी ऑनलाईन आवेदन नहीं कर सकते क्योंकि पोर्टल और आवेदन फ़ॉर्म सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

जब सरकारी वेबसाइट या पोर्टल जारी होंगे, तभी आप सीधे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।किसान भाइयों को अभी कुछ दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना 2025 की जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाएगी। आप सभी किसान भाइयों को इस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। आप सभी हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

यह भी पढ़े 👉👉UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2025: अब हर किसान को मिलेगा 5 लाख रुपये की आर्थिक सुरक्षा राशि

Leave a Comment