लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रैक्टर से एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सामने चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती है।
कैसे हुआ हादसा?
लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र में बम्हनपुर कस्बे के पास शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पलिया थाना क्षेत्र के पटिहन गांव निवासी अमन और रविंद्र बाइक से घर से खैरटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर गन्ना लदा होने के कारण पीछे का हिस्सा साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे बाइक सवार समय पर दूरी का अंदाजा नहीं लगा सके।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक पुलिस जांच में जुटी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरो द्वारा अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविंद्र की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर में 9 हजार बेटियों को मिली ‘विद्या दायिनी पोटली’, DM की पाठशाला से घर-घर पहुँची पढ़ाई




