नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नये आर्टिकल में तो दोस्तों हम आपकों बता दें, कि आयुष्मान कार्ड योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक स्वास्थ्य योजना है, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का भाग है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद भारतीय नागरिकों को निशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। इस योजना के लिए पात्र व्यक्तियों को सालाना 5 लाख रूपये तक की निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती है। इसमें ऑपरेशन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, अस्पताल में भर्ती और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य के संबंधित उपचारों आदि शामिल है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है।
इसके साथ ही दोस्तों अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, और आपको यह पता नहीं है की आपका आवेदन फाॅर्म स्वीकृत किया गया है, की नहीं तो आपको आयुष्यमान कार्ड की लाभार्थी सुची चेक करनी होगी। अगर आपका नाम इसमें आता है तो आपको आयुष्यमान कार्ड का लाभ प्रदान किया जाता है, आयुष्मान कार्ड से संबंधित सारी महत्पूर्ण जानकारी और आयुष्मान कार्ड की लाभार्थी सुची कैसे चेक करें इससे संबंधित जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करने वाले है।
आयुष्मान कार्ड योजना क्या हैं
केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड की शुरुआत की गई है।सरकार द्वारा इस योजना को चलाने का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का ही भाग है। इस कार्ड का उद्देश्य भारतीय नागरिकों को निशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवा देना करना है। इस कार्ड से आरोग्य संबंधित अलग अलग प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती है। जो लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उनको विशेष करके इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। इस योजना के लिए बहुत लोगों द्वारा आवेदन किया जाता है। उनको यह नहीं पता होता की उनका आवेदन फाॅर्म स्वीकृत हुआ है की नहीं। इसके लिए आप इस योजना की लाभार्थी सुची चेक कर सकते हैं,जिसकी जानकारी हम आपकों नीचे प्रदान करने वाले है।
Ayushman Card के लिए पात्रता
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता निम्नलिखित होती है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होना चाहिए।
- इसके साथ ही आवेदक राशन कार्ड धारक होना जरूरी है।
- इसके साथ ही इस योजना के लिए पिछड़ा क्षेत्र के लोग और गंभीर बिमारी से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
आयुष्मान कार्ड के लाभ
Ayushman Card के लिए लाभ निम्नलिखित प्रकार है।
- आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को कम दर में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।
- इसके साथ ही लाभार्थीयों को बिना किसी खर्चे के उपचार और दवाएं प्रदान की जाती है।
- इसके साथ ही इस कार्ड से चिकित्सा खर्च के पैसों की बचत होती है।
आवश्यक दस्तावेज
Ayushman Card के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं।
- आधार कार्ड
- परिवार आईडी कार्ड
- राशनकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
Ayushman Card List में अपना नाम कैसे चेक करें
Ayushman Card List में अपना नाम चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होता है।
- लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
- इसके बाद आपकों होम पेज पर कुछ विकल्प दिखाई देंगे, इसमें आपको ‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा इसमें आपको “Am I Eligible” इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा इसमें आपको मोबाईल नंबर डालना है। अब आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे आपको वेरिफाई करना है।
- इसके बाद आपके सामने और एक नया पेज खुल जायेगा, इसमें आपको अपना नाम, पती पत्नी का नाम, जन्मतिथि यह सब जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको Click इस बटन पर क्लिक कर देना है, अब आपके सामने आ जाएगा की आपका कार्ड बना है की नहीं। अगर आपका कार्ड बना है तो आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।




