भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला नेत्री रेखा वर्मा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर लखीमपुर-खीरी सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से पैसे मांग रहे हैं।
महिला नेत्री ने फेसबुक पर दी चेतावनी
रेखा वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का पैसा न भेजें और ऐसे संदेशों से सावधान रहें।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मोबाइल नंबर से भेजे जा रहे पैसों की मदद मांगने वाले संदेश उनके द्वारा नहीं भेजे गए हैं।
उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें। रेखा वर्मा ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।
साइबर क्राइम को दी गई सूचना, जांच जारी
रेखा वर्मा ने यह भी बताया कि उनके वॉट्सऐप और मोबाइल नंबर को हैक करने के प्रयास की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है,साइबर क्राइम सेल को दी गई है।
संबंधित विभाग द्वारा हैकिंग की जांच की जा रही है और व्हाट्सएप अकाउंट को सुरक्षित करने की कार्रवाई जारी है।साथ ही उन्होंने सभी से सतर्क रहने और ऐसे फर्जी संदेशों से बचने की अपील की है।




