Small Business Idea: भारत एक कृषि प्रधान देश हैं जहां ज्यादातर आबादी आजीविका के लिए खेती-किसानी जैसे कामों पर निर्भर रहती है, रोजगार के लिए शहरों में हो रहे पलायन से किसानो के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं, इसी को देखते हुए सरकार द्वारा किसानो के लिए कई सारी लाभकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है ताकि किसानों की आय बढ़े और उन्हें मुनाफा हो, आज के समय में किसान खेती- किसानी से जुड़े रहकर भी कई तरह के व्यवसाय को करके अपनी आय को बढ़ा रहे हैं।
किसान खेती में खर्च को कम करके अन्य व्यवसाय से भी भारी मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही दोस्तों ऐसे कई व्यवसाय या स्टार्टअप हैं जिन्हें काफी कम पूंजी में शुरू किया जा सकता है। ये व्यवसाय किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत तो करेंगे, साथ ही गाँव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
1. मुर्गी पालन
अगर देखा जाए तो आज के समय में मांस और अंडे की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है, आप मुर्गी पालन या पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm Business) का बिजनेस शुरू कर मोटा पेसा कमा सकते हैं, मुर्गियों और अंडों की लोकल बाजार में भी अच्छी रेट मिल जाती है और तो और इनकी डिमांड सालों भर रहती है।

इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानो के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से किसानों को इस बिजनेस के लिए सब्सिडी और बैंकों से लोन लेने की सुविधा उपलब्ध करवाती है, ऐसे में दोस्तों अगर आप मुर्गी पालन का बिजनेस करते हैं तो यह बिजनेस आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।
2. पशुपालन और डेयरी फार्म
देश में जनसंख्या बढ़ने के साथ साथ दूध और दूध से बनने वाले उत्पादों की डिमांड भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही कई बड़ी कंपनियां इस बिजनेस में पहले से ही मौजूद हैं, परन्तु उनकी पहुंच ग्रामीण इलाकों में मजबूत नहीं है, ऐसे में आप अपने गांव में दूध का बिजनेस (Dairy Farm Business) शुरू कर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

इसके साथ ही किसान खेती के साथ साथ 10-12 पशुओं के साथ डेयरी फार्म की का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं, अगर आप कुछ देसी गायों के साथ इसकी शुरूआत करेंगे तो आपको बाजार में दूध की ऊंची कीमत मिल सकती है, इसके अलावा पशुओं का गोबर खेत में जैविक खाद के रूप में भी काम आता है।
3. आटा चक्की
इसके अलावा गांवों में तरह तरह के अनाज और उसके आटे की डिमांड हमेशा रहती है, यह आदमी की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा है, इसलिए ये बिजनेस कभी मंद नहीं पड़ेगा। किसान गेहूं के अलावा तरह-तरह के दाल दलहन का आटा बनाकर बेच सकते हैं।

अगर देखा जाए तो आज के समय में आर्गेनिक अनाज और उसके आटे की मांग काफी अधिक है, ऐसे में आप एक आटा चक्की यूनिट (Flour Mill) लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, आप बताए गए सभी बिजनेस के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ (Udyam Scheme) का लाभ उठा सकते हैं।




