लखीमपुर खीरी में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग छापों में 235 लीटर कच्ची शराब जब्त की। साथ ही लगभग 2900 किलो लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब बनाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।इस कार्रवाई के दौरान कई उपकरण भी नष्ट किए गए और आरोपितों पर मुकदमे दर्ज की प्रक्रिया शुरू है।
अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज
लखीमपुर खीरी जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।
यह अभियान उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देशों के तहत चलाया गया। बताया जा रहा है कि इसमे उप आबकारी आयुक्त ई.आई.बी. और उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार, लखनऊ के मार्गदर्शन में, जिला आबकारी अधिकारी खीरी और सहायक आबकारी आयुक्त, ई.आई.बी. श्री हरिओम सिंह ने इस कार्रवाई का कार्यभार संभाला
आरोपियों पर कार्रवाई जारी
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, और आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस अभियान में आबकारी निरीक्षक श्री हरेंद्र सिंह, ई.आई.बी. और लखीमपुर खीरी जनपद का आबकारी स्टाफ शामिल था। टीम ने थाना धौरहरा के लाहबड़ी नाला, धौरारा; थाना पढुआ के अभयपुर; थाना निघासन के पुरैना, खैरानी; थाना मझगईं के बिष्णुपुर और थाना भीरा के दुबहा सहित कई संदिग्ध गांवों में दबिश दी।
इन दबिशों के परिणामस्वरूप, भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने में प्रयुक्त होने वाला लहन जब्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही इस अवैध शराब के कारोबार में आरोपी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए कुल 10 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर खीरी मे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 235 लीटर अवैध शराब ज़ब्त 2900 किलो लहन नष्ट




