Flower Business Idea: आज ही शुरू करे फूलो का बिजनेस,होगी लाखों की कमाई

Business Idea: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के इस नए आर्टिकल में तो दोस्तों अगर आप कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको ऐसा बिजनेस करना चाहिए जो पूरे साल चलता हो, कहने का तात्पर्य यह है कि आप जो भी सेवा या उत्‍पाद उपलब्‍ध कराएं, उसकी मांग वर्षभर रहनी चाहिए, सीजनल डिमांड वाले बिजनेस पूरा साल कमाई नहीं दे पाते, ऐसे में बिजनेस में नए-नए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो दोस्तों अगर आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में है जो पूरे साल चले और काफी कम निवेश में शुरू हो जाए तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आयडिया लेकर आये हैं, तो दोस्तों हम जिस बिजनेस के बारे मे बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि फूलों का बिजनेस (Flower Business) है।

आप इस बिजनेस को शुरू करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, साथ ही फूलों का बिजनेस (Flower Business) बहुत कम पैसे और जगह में शुरू किया जा सकता है और फूलों की मांग भी पूरे साल रहती है, और आप इससे अच्‍छा खासा मुनाफा भी कमा सकते हैं, पिछले कुछ सालों में शादियों और अन्‍य आयोजनों में सजावट के लिए फूलों का ज्‍यादा इस्तेमाल होने लगा है, इससे इनकी मांग में भारी इजाफा हुआ है और फूलों के बिजनेस में लगे लोगों की कमाई बढ़ी है।

कैसे करें शुरू

तो दोस्तों अगर आप फूलो का बिजनेस (Flower Business) शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज्‍यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है, आप यह काम लगभग एक लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं, ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इसके लिए आपको ज्‍यादा महंगे उपकरणों की आवश्‍यकता नहीं होती है, यह काम 1000-1500 वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ेगी, फूलों को रखने के लिए डीप फ्रीजर, फूलों को काटने, बांधने और गुलदस्ता आदि बनाने के लिए भी कुछ उपकरणों को खरीदना होगा, इसके साथ अलावा फूल आपको रोज डिमांड के हिसाब से ताजे ही लाने होंगे, इसलिए इन पर भी एक साथ आपको ज्‍यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

Flower Business Idea: आज ही शुरू करे फूलो का बिजनेस,होगी लाखों की कमाई

इसके अलावा अगर आप फूल का बिजनेस (Flower Business) शुरू करते हैं तो उसके लिए आपको एक अच्छी सी जगह का चुनाव करना होगा, अगर आपकी शॉप मंदिर, कार डेकोरेशन करने वाली मार्केट या ऐसी जगह के नजदीक होगी, जहां प्रॉफिट ज्‍यादा हैं, तो आपकी बिक्री ज्‍यादा होने की संभावना होगी, किस फूल की डिमांड कब ज्‍यादा रहती है, इस बात को आपको ध्‍यान रखना होगा, अगर आप डायरेक्ट किसान से फूल खरीदे हैं तो आपका खर्च कम होगा, मंडी से फूल तुलनात्मक रूप से थोड़े महंगे होंगे।

ऐसे करें बिक्री

मंदिर, कार डेकोरेशन, फंक्‍शन में साज-सज्‍जा के लिए अब फूलों का उपयोग ज्‍यादा से ज्यादा किया जा रहा है, ऐसे में आप मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, मैरिज प्‍लानर्स और कार डेकोरेशन करने वालों को फूल बेच सकते हैं, फूलों की ज्‍यादा और एक साथ बिक्री के लिए आपको ऐसे लोगों से संपर्क साधना होगा, जो विवाह या अन्‍य ऐसी ही आयोजनों का प्रबंधन करते हैं, क्‍योंकि, सजावट में फूलों की काफी आवश्‍यकता होती है, अगर ये आपके ग्राहक बन गए तो ऐसे में आप बहुत सारे फूल बेच पाएंगे, जिससे आपको अच्‍छी कमाई होगी, इसके साथ ही आप ऑनलाइन भी फूल बेच सकते हैं।

इसके अलावा इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने पास के उन किसानों से संपर्क करना होगा जो फूलों की खेती करते हैं और उनसे सीधे आप फूल खरीद सकते हैं, इसके बाद शुरुआत एक छोटी दुकान से करिए, यहां आपको जरूरत की कई चीज रखनी होगी, इसमें फूलों को ताजा रखने के लिए रेफ्रीजरेटर, काटने, गुलदस्ता बनाने के लिए औज़ार, पैकिंग के लिए सामान और डिलीवरी करने के लिए कुछ लोग आदि शामिल हैं, आप किसानों से खरीदकर सीधे शहरों की दूकानों में भी फूलों को बेच सकते हैं, इवेंट कम्पनी या बड़े मंदिरों में भी सप्लाई करवा सकते हैं।

दो गुना से भी ज्यादा मुनाफ़ा

इसके अलावा अगर फूलो के बिजनेस में मुनाफे की बात करे तो उसके लिए हम आपको बता दें कि हर एक फूल के दाम अलग-अलग रहते हैं, जैसे गुलाब और गेंदा के फूल की कीमत में फर्क होता है, किसानों से जिस भाव में फूल खरीदे जाते हैं, उससे लगभग दोगुने से ज्यादा भाव में ये मार्केट में बिक जाते हैं।

अगर कोई फूल 5 रुपये का खरीदा गया है, तो उसे बाजार में लगभग 10 से 11 रुपये में आसानी से बेचा जा सकता है,इसके अलावा कुछ महंगे फूलों में कमाई और भी ज्‍यादा होती है, इसके अलावा दोस्तों फूलों के बिजनेस (Flower Business) से कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप की सेल कितनी है, जितनी ज्‍यादा बिक्री होगी, आपकी कमाई भी उतनी ही ज्‍यादा होगी।

Leave a Comment