जुमे की नमाज और दशहरा के मद्देनजर बरेली में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, यूपी सरकार ने जारी किया सख्त आदेश

Trending New: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 2 अक्टूबर 2025 को इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज और आगामी दशहरा उत्सव के मद्देनजर लिया गया है, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। गृह सचिव गौरव दयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार यह प्रतिबंध 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।

गृह सचिव गौरव दयाल ने आदेश में लिखा है कि बरेली में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति हो सकती है। इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। एसएमएस और व्हाट्सएप के साथ ही फेसबुक व यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा सकता है। इसको देखते हुए ही इंटरनेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश का मकसद: शांति और सुरक्षा बनाए रखना

जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि बीते शुक्रवार को बरेली में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया था। सैकड़ों की संख्या में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करके बाइकों को फूंक दिया था। पुलिस के अनुसार भीड़ को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके बुलाया गया था। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। तीन अक्टूबर को एक फिर जुमे की नमाज पड़ रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने शहर में अलर्ट जारी कर दिया है।

शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शहर भर में पुलिस फोर्स को तैनाती गई है। साथ ही इंटरनेट की सेवाओं पर भी 48 घंटे के लिए रोक लगा दी गई है।बरेली में बीते शुक्रवार को हुए उप्रदव के बाद बिगड़े माहौल को देखते हुए शासन ने 27 सितंबर को इंटरनेट सेवाओं पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। इसके बाद ही शनिवार से 29 सितंबर तक के लिए बरेली में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गईं थीं।

सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी सर्तकता

पिछली 26 सितंबर को बरेली में पुलिस और भीड़ के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद यह कदम उठाया गया है। गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र की एक मस्जिद के बाहर दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव और लाठीचार्ज में कुछ पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गये थे। यह हिंसा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां द्वारा ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रद्द किये जाने के बाद शुरू हुई थी।

मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने बताया कि बरेली में हाल में हुई हिंसा के बाद आज दशहरे के त्यौहार के मद्देनजर बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों रामलीला, दुर्गा पूजा मेलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सतर्क रहने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। विजयादशमी और उससे जुड़े त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है।

Leave a Comment