लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कॉरिडोर की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया और कई अहम निर्देश दिए।
डीएम ने दिये सक्त निर्देश
डीएम ने कॉरिडोर की सौंदर्य को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नगरपालिका प्रशासन को निर्देश दिया कि कॉरिडोर के आस-पास के मकानों की ऊंचाई बढ़ाने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्देश इसलिए दिया गया ताकि कॉरिडोर की सुन्दरता प्रभावित न हो ।

यात्रियों की भीड़
निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन से मंदिर तक के 300 मीटर के मार्ग की स्थिति को देखा गया, जिसे अधिकारियों ने काफी कम पाया। स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के समय यात्रियों की भीड़ और ई-रिक्शा के कारण से जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द ही निर्देश जारी किए जा सकते हैं।




