वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने तोड़ा दम: गुरुग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा, दोनों एक ही गांव के

लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र की रहने वाली महिला गुरुग्राम में अपने पति के साथ रहती थी। उसका प्रेमी दिल्ली में काम करता था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। बुधवार को महिला और उसके प्रेमी ने वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शवों की शिनाख्त होने के बाद बृहस्पतिवार को घटना की सूचना परिजनों को मिली।

गुरुग्राम में वंदेभारत के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

गुरुग्राम में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा अचानक हुआ, जिससे ट्रेन कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र के ग्राम सरैयां बरतेर निवासी तीन बच्चों की मां निशा देवी (33) पत्नी ललित ने गांव के ही प्रेमी सूर्यदेव राज (23) के साथ गुरुग्राम में वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

महिला अपने पति व बच्चों के साथ वहां के गढ़ी गांव में किराये पर रहती थी। पुलिस के अनुसार, निशा देवी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और उसका पति ललित बेलदारी करता है। वहीं, सूर्यदेव राज दिल्ली में किसी कंपनी में काम करता था। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया कि सूर्यदेव और निशा के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। निशा की पहली शादी ललित के बड़े भाई के साथ हुई थी।

गांव में रहने के दौरान शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि पति की मौत होने के बाद निशा की शादी उसके देवर ललित से करीब 15 साल पहले कर दी गई थी। उनके तीन बच्चे 11 व 8 साल की बेटी व चार साल का लड़का है। निशा करीब 10 माह से अपने पति व बच्चों के साथ गढ़ी गांव में रह रही थी। ससुराल सरैया बरतेर गांव में रहने के दौरान ही निशा की सूर्यदेव राज के साथ जान पहचान हुई थी और उन दोनों ने मोबाइल नंबर लेकर आपस में बातचीत करनी शुरू की थी। दिवाली के बाद 27 अक्तूबर को सूर्यदेव भी दिल्ली में जाकर किसी कंपनी में काम करने लगा था। इस दौरान भी दोनों के बीच मोबाइल पर संपर्क व बातचीत होती रही।

बुधवार की सुबह निशा काम के लिए घर से निकली थी और शाम तक नहीं लौटी थी। शाम चार बजे दिल्ली से जोधपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला व युवक ने जान दे दी। बृहस्पतिवार को दोनों मृतकों की पहचान सरैया बरतेर गांव निवासी सूर्यदेव राज और निशा देवी के रूप में हुई। बृहस्पतिवार को ही निशा देवी के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सूर्यदेव के शव का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसे लेने परिजन वहां पहुंच गए हैं।

सूर्यदेव की नहीं हुई थी शादी

गांव में बृहस्पतिवार को जब निशा देवी और सूर्यदेव के गुरुग्राम में आत्महत्या कर लेने की सूचना पहुंची तो मातम छा गया। सूर्य देव राज पुत्र रामू राज के छोटे भाई आशीष राज ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। करीब एक माह पूर्व नोएडा, गुरुग्राम मजदूरी करने गया था। वहां पर वह किराये पर रहता था और किसी कंपनी में काम करता था। वहीं पर गांव निवासी निशा अपने तीन बच्चों व पति ललित के साथ पहले से रहती थी। आशीष ने बताया कि निशा और सूर्यदेव का करीब डेढ़ वर्ष पहले गांव में ही फोन से संपर्क हुआ था।

दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिवार वालों ने उनको बहुत समझाया था, लेकिन वह दोनों नहीं माने। बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि भाई सूर्यदेव राज ने अपनी प्रेमिका के साथ लिपट कर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूर्यदेव के परिवार में मां राम देवी, पिता रामू राज, बड़े भाई रामसरोज राज, बहन ममता देवी व बाबा हरद्वावारी लाल साथ रहते हैं। बड़ी बहन सविता देवी की शादी हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही पिता रामू, भाई रामसरोज व अन्य रिश्तेदार सूर्यदेव का शव लेने के लिए गुरुग्राम गए हैं। उनके शव लेकर रात तक आ जाने की संभावना है।

यह भी पढ़े 👉👉गन्ने के खेत में युवक की लाश मिलने से हड़कंप: लखीमपुर में संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

Leave a Comment