Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में करीब 45 मिनट रुकी ट्रेन,पटरी में दरार से मची अफरा-तफरी

लखीमपुर खीरी जिले के ओयल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटी उमरिया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, शारदा सहायक नहर की शाखा के पुल संख्या 156 के पास निकली रेल पटरी में दरार आ गई, जिसके चलते रेलवे अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया।

रेल कर्मियों ने अधिकारी को दी सूचना

बता दें कि सुबह रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग को निकले रेल कर्मियों को ग्राम छोटी उमरिया खुर्द के पास शारदा सहायक बड़ी नहर पर बले रेलवे पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लाइन में दरार दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सजगता दिखाते हुए रेल कर्मियों ने तत्काल अधिकारी को सूचना दी।

इसके बाद प्रातः करीब 6:40 बजे मैलानी से डॉलीगंज जाने वाली ट्रेन रेलवे हॉल्ट के पहले वाईडी इंटर कॉलेज के पास करीब 45 मिनट तक खड़ी कर दी गई। मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

शारदा सहायक नहर के पास से मिट्टी कटाव, मरम्मत कार्य जारी

इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार दरार का मुख्य कारण नहर के नीचे से हो रहा जल रिसाव है, जो कि रेल पटरी के नीचे की मिट्टी को बहा ले जा रहा था।रेलवे विभाग, सिंचाई विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आपातकालीन मरम्मत कार्य शुरू कराया।

एसएसबी जवानों, रेलवे कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर नहर के रिसाव को बंद करने की कोशिशें तेज़ कर दी हैं।इस मार्ग पर कई ट्रेनों के संचालन को या तो रोक दिया गया है या धीमी गति से चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: नर्तकी पर नोट उड़ाने वाले सचिव को पद से हटाया गया

Leave a Comment