Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में बड़ा एक्शन,स्वास्थ्य विभाग की सख्ती से मचा हड़कंप,अपोलो हॉस्पिटल सील, चिकित्सा माफियाओं में अफरा-तफरी

लखीमपुर खीरी के निघासन रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल मे स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे छापेमारी के लिए पहुंचीं।जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. लालजी पासी ने जांच में पाया कि हॉस्पिटल का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ था, और किसी योग्य चिकित्सक की नियुक्ति भी नहीं थी।

इसके बावजूद, अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।इस पर स्वास्थ्य विभाग ने बिना किसी देरी के पूरे अस्पताल को सील कर दिया और अवैध इलाज के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की घोषणा की

चिकित्सा माफियाओं में मचा हड़कंप स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई

अपोलो हॉस्पिटल की सीलिंग के बाद, जिला स्वास्थ्य प्रशासन अन्य निजी अस्पतालों की भी जांच शुरू करने जा रहा है, इससे क्षेत्र में कार्यरत अनियमित अस्पतालों में डर और हड़कंप मच गया है।पिछले दिनों ही जिला प्रशासन ने कई अवैध अस्पताल (जैसे “जीवन हॉस्पिटल”, “शिव हॉस्पिटल”) को भी इसी आधार पर सील किया है।

बिना पंजीकरण, बिना डॉक्टर और कमीशन-आधारित इलाज चिकित्सा माफिया और अवैध अस्पताल संचालक अब सरकारी चेकिंग से बौखला गए हैं और कहीं भी इलाज बंद होने या लाइसेंस रिन्यूअल जैसे मुद्दों पर भय व आंदोलन की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News:लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, इलाज कराकर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पिता-बेटी और भाभी की मौत”

Leave a Comment