Lakhimpur Kheri News: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा करंट से झुलसे सात श्रद्धालु, एक की हालत गंभीर

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई,यह ट्रॉली कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को लेकर छोटी काशी जा रही थी। जिससे करंट लगने से सात कांवड़िये झुलस गए, तेज़ करंट लगने से ट्रॉली में अफरा-तफरी मच गई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु सवार थे, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के परौरी गांव की है, जहाँ ट्रॉली पर सवार लोग छोटी काशी जा रहे थे। अचानक ट्रॉली हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे ट्रॉली में करंट फैल गया।

इसके चलते ट्रॉली पर बैठे सात कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। इनमें से एक, 18 वर्षीय पवन पुत्र बहादुर, की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य छह कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

सात कांवड़िये झुलसे, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में सात कांवड़िये झुलस गए, जिनमें से एक 18 वर्षीय पवन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कांवड़ियों में शिवम, विकास, रवि, सुमित, गोविंद, विनय और पवन शामिल हैं। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा।

प्रशासन की तत्परता

घटना की जानकारी मिलते ही CO सिटी रमेश कुमार तिवारी और सदर कोतवाल हेमंत राय मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा पर भी विचार हो रहा है।

यह भी पढ़े 👉👉 Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी अस्पताल में अफरातफरी,मरीजों की भीड़ से चरमराई व्यवस्था

Leave a Comment