तेज रफ्तार मे आ रहे छोटे हाथी की टक्कर से बाइक सवार की हो गई मौके पर मौत बता दे की थाना मैगलगंज क्षेत्र के औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित छोटे हाथी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पल ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक के घर में इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
कैसे हुआ हादसा
हादसे की जांच के बाद मिली जानकारी के अनुसार बहादुर नगर निवासी 27 वर्षीय मुन्ना लाल किसी काम से औरंगाबाद के लिए जा रहे थे, ममता फिलिंग स्टेशन के पास सामने से बेसुध आ रहे छोटे हाथी ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को जोर दार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्ना लाल सड़क पर गिर गए, और उनकी बाइक के चिथड़े उड़ गए, छोटे हाथी अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से भी टकरा गया, जिससे असौवा निवासी पप्पू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जानकारी मिलते ही औरंगाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों घायलों को पास के पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जांच के बाद डॉक्टरों ने मुन्ना लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि पप्पू का इलाज जारी है।
मृतक परिवार में मातम
मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना लाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम सा छा गया, पुलिस के पहुचने से पहले छोटा हाथी का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।




