लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में नानक नगर वार्ड संख्या 10 निवासी बाबूराम का शव रविवार को गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वह पांच दिन से लापता था। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला
लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बा के नानक नगर वार्ड संख्या 10 (छीटन पुरवा गांव) में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक बाबूराम (35) का शव पांच दिन बाद रविवार को तालाब किनारे स्थित गन्ने के खेत से बरामद हुआ। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान की। गुमशुदगी की सूचना परिवार ने पहले ही पुलिस में दी थी।
रुपयों के विवाद में हत्या का आरोप
परिजनों ने लेनदेन के विवाद को हत्या का कारण बताते हुए पड़ोसी गांव के चार युवकों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बाबू और आरोपियों के बीच 1900 रुपये को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई थी।
परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना के बाद ही मंगलवार सुबह बाबूराम बिना किसी सूचना के घर से निकल गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया।परिवार ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर रही है।
मेड़ पर पड़ा मिला शव
लखीमपुर खीरी में पांच दिन से लापता चल रहे युवक का शव रविवार दोपहर ग्रामीणों ने तालाब के पास गन्ने की मेड़ पर पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका गया है। बताया कि बाबूराम लद्दाख में मजदूरी करता था। ठंड व बर्फबारी बढ़ने के कारण करीब दो महीने पहले ही गांव लौटा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
कोतवाल निघासन महेशचंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाबूराम की गुमशुदगी दर्ज कर पोस्टर थानों के सूचना बोर्डों पर चस्पा कराए गए थे। उन्होंने बताया कि लेनदेन विवाद में नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान बाबूराम ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारी कह रहे हैं कि मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। साथ ही संदिग्धों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग युवक की हत्या से आक्रोशित हैं और पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी खुले में घूम रहे हैं जिससे गांव में डर बना हुआ है।
यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में दो युवकों की पिटाई,रॉड-लाठी से हमला, पगड़ी उतारी; 8 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज




