Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन के बाद ड्यूटी जा रहे फाइनेंस कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बहुत ही दुखद घटना घटी रक्षाबंधन के बाद सोमवार को ड्यूटी पर जा रहे फाइनेंस कर्मी की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी, जिससे फाइनेंस कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई,साथ ही उसका चचेरा भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय प्रशांत मिश्रा व उनका चचेरा भाई सोमवार सुबह पसगवां थाना क्षेत्र के ताज मोहम्मदपुर गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोर दार टक्कर मार दी जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए।

दोनों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्रशांत मिश्रा को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, साथ ही उसके चचेरे भाई का उपचार चल रहा है।

घर में पसरा मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

परिजनों के मुताबिक प्रशांत मिश्रा शाहजहांपुर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे, वे शहर में ही रहते थे, रक्षाबंधन मनाने के लिए घर गए थे, सोमवार की सुबह पांच बजे वापस आने के लिए चचेरे भाई के साथ बाइक से निकले,पसगवां थाना क्षेत्र में किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहा मौजूद राहगीरों ने उन दोनों को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, यहां डॉक्टरों द्वारा प्रशांत मिश्रा को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, साथ ही घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि हादसे की खबर सुनकर मृतक की मां रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, प्रशांत इकलौता बेटा था, बहन प्रिया के भी आंसू नहीं थम रहे थे।

यह भी पढ़े 👉👉Lakhimpur Kheri News: शारदा का उफान, पटरियों पर विराम, 31 अगस्त तक मीटरगेज सेवा बंद कई इलाकों में खतरे की लकीर

Leave a Comment