Lakhimpur Kheri News: सीतापुर रोड पर कोहरे की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, चालक की मौत,शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

लखीमपुर में सीतापुर राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण एक बडा सड़क हादसा हो गया इसमें एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह घटना ओयल के बेहजम तिराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

घटना का विवरण

लखीमपुर खीरी के सीतापुर मार्ग पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह गंभीर सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच अचानक टक्कर हो गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना तेज था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।मृतक की पहचान बड़ागांव बढ़ेरा, राजारोड निवासी 40 वर्षीय हसमत अली पुत्र जहुर के रूप में हुई है। हसमत अली अपने साथी मुन्ना के साथ हरगांव मिल गन्ना लेकर जा रहे थे।

घना कोहरा बना हादसे की मुख्य वजह

सुबह के समय क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम थी। कोहरे के कारण सड़क बिल्कुल साफ दिखाई नहीं दे रही थी। कम दृश्यता की वजह से दोनों वाहन एक-दूसरे को देख नहीं पाए और टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेहजम तिराहे के पास उनके ट्रैक्टर की लाइट अचानक खराब हो गई। घने कोहरे और अंधेरे के कारण, हसमत अली और मुन्ना ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजमार्ग पर खड़ा कर लाइट ठीक करने का प्रयास किया। इसी दौरान, पीछे से आ रही गन्ने से लदी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हसमत अली की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक चालक को ट्रॉली से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पटेल राठी और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी पटेल राठी ने बताया कि 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया गया,घटना से आसपास के लोगों में भय और दुख का माहौल है। कोहरे के चलते लगातार हादसे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता भी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े 👉👉लखीमपुर खीरी मे हाथी के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, एक आंख बाहर निकल आई,क्षत-विक्षत शव देख दहशत में आए ग्रामीण

Leave a Comment